Ranchi : आपराधिक गिरोह सरगना सुजीत सिन्हा का खासमखास प्रभाकर सिंह समेत 4 को रांची पुलिस ने धर दबोचा। प्रभाकर के साथ सूरज कुमार सिंह, मनीष राम उर्फ मयंक वर्मा और विकास राय को भी गिरफ्तार किया गया। इनके पास से 95 हजार कैश और 5 मोबाइल फोन बरामद किया।
सुजीत सिन्हा के नाम पर रांची के नामचीन बिल्डर, जमीन कारोबारी और ठेकेदारों से रंगदारी की मांग की जा रही थी। बीते 2 जनवरी को नगड़ी के प्रेम नगर में रहनेवाले सीमेंट कारोबारी बजरंग महतो को मोबाइल नंबर 7853013216 से फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को सुजीत सिन्हा गिरोह का खास बताया। बोला- बॉस का आदेश है, 50 लाख पहुंचा दो, वरना अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहो। रंगदारी की मिली धमकी से बजरंग डर गये। भागे-भागे रांची के नगड़ी थाना पहुंचे। पुलिस से जान-माल की सुरक्षा की गुहार लगाई। बात रांची के पुलिस कप्तान सुरेंद्र कुमार झा के कानों तक पहुंची। मामले को गंभीरता से लेते हुये डीएसपी मुख्यालय प्रथम नीरज कुमार के नेतृत्व में एक टीम बनाई गई। टीम ने खबरीलाल और टेक्निकल सेल की मदद से रांची के कटहल मोड़ से सूरज कुमार सिंह को पकड़ा। सूरज के पास से घटना कारित करने में इस्तेमाल सिम कार्ड पुलिस ने जब्त किया।
कड़ाई से पूछताछ में सूरज टूट गया। पुलिस को दिये अपने बयान में सूरज ने कहा कि वह सुजीत सिन्हा गिरोह का सदस्य है। सुजीत सिन्हा और उनकी पत्नी के कहने पर फोन से रांची के बड़े-बड़े बिल्डर, जमीन कारोबारी और ठेकेदारों से रंगदारी की मांग करता है। आगे उसने बताया कि घटना में इस्तेमाल सिम सुजीत सिन्हा का खासमखास प्रभाकर सिंह ने उपलब्ध कराया था। सूरज की निशानदेही पर पुलिस ने प्रभाकर सिंह, मनीष राम उर्फ मयंक वर्मा और विकास राय को भी गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अपराधियों में दो पलामू, एक जमशेदपुर और एक बेड़ो का रहनेवाला है। गिरफ्तार अपराधियों ने कई राज उगले हैं। मिले इनपुट के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है। सूरज सिंह और प्रभाकर सिंह के खिलाफ रांची के सुखदेवनगर, पंडरा और कांके थाना में रंगदारी का मामला दर्ज है। सुनें क्या बोले रांची के रूरल एसपी मो. नौशाद आलम…
इसे भी पढ़ें : साथ-साथ करता था धंधा, जानिये क्या हुआ ऐसा कि मार डाला
इसे भी पढ़ें : ईशा गुप्ता ने इस वेब सीरीज में जमकर दिए इंटीमेट सीन और किया Liplock…देखें
इसे भी पढ़ें : दोस्तों के साथ रात को हुई थी कहासुनी, सुबह खून से लथपथ मिली लाश
इसे भी पढ़ें : बंद खदान में तैर रही थी मुखिया की लाश, परिजन बोले…
इसे भी पढ़ें : झील में बोटिंग कर रहे थे सैलानी, अचानक हुआ ऐसा कि काल के गाल में समा गये 10 लोग
इसे भी पढ़ें : झील में बोटिंग कर रहे थे सैलानी, अचानक हुआ ऐसा कि काल के गाल में समा गये 10 लोग
इसे भी पढ़ें : सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, मुठभेड़ में अलबदर के दो आतंकी ढेर














