Kohramlive: एक शख्स ने Online खाना मंगाया। डिलीवरी के बाद जब उसने पैकेट खोला तो वह हैरान रह गया। पैकेट में सिर्फ चबाई हुईं हड्डियां बची थीं। ऐसा लग रहा था कि उसे किसी ने खा कर वापस पैक कर दिया है। शख्स को पैकेट के साथ एक चिट्ठी भी मिली। चिट्ठी में माफीनामा था। यह चिट्ठी डिलीवरी बॉय ने लिखी थी। चिट्ठी में लिखा था- हम बहुत भूखे थे और टूट चुके थे। शख्स ने इस बारे में टिकटॉक पर एक वीडियो जारी कर बताया है। @thesuedeshow नाम के एक यूजर ने वीडियो में खाए हुए चिंकन विंग्स को दिखाया। इसके साथ ही एक चिट्ठी भी थी जिसमें बताया गया था कि चिंकन विंग्स को उनके डिलीवरी बॉय ने खा लिया है।

Delivery Boy ने क्यों खा लिया ऑर्डर
इस वीडियो को अगस्त में पोस्ट किया गया था। अब तक इस वीडियो को करीब 2 लाख 30 हजार बार देखा जा चुका है। शख्स ने वीडियो में बताया है कि उनके ड्रिंक को किसी ने छुआ तक नहीं था। डिलीवरी बॉय ने चिट्ठी में यह भी बताया है कि उसने आखिर शख्स का ऑर्डर क्यों खा लिया था।
टिकटॉकर ने वीडियो में कहा- मैं यह बर्दाश्त नहीं कर सकता। मैंने चिकन विंग्स ऑर्डर किया था और पैकेट में मुझे सिर्फ हड्डियां मिल रही हैं। आपने नोटिस किया कि मेरे फ्राइज भी गायब हैं और यहां एक चिट्ठी पड़ी है। उनका ड्रिंक उन तक सही सलामत पहुंच गया था।

चिट्ठी में लिखा- मुझे माफ कीजिएगा मैंने आपका खाना खा लिया है। मैं टूट चुका हूं और भूखा हूं। मान लीजिएगा कि मेरे खाने के लिए आपने पैसे दिए हैं। मैं इस जॉब को अब छोड़ने जा रहा हूं। चिट्ठी के आखिर में लिखा था- Your Door Dash Guy। वीडियो में शख्स ने कहा- मुझे अब इसके साथ क्या करना चाहिए मुझे कुछ समझ नहीं आ रहा है? मैं दोबारा ऑर्डर करने जा रहा हूं। कमेंट में कई लोग शख्स को तरह-तरह के एडवाइस देते दिखे। एक यूजर ने लिखा- कस्टमर केयर को फोन कीजिए। आपको रिफंड मिल जाएगा। दूसरे ने लिखा- मैं कितना भी भूखा रहूं मैं किसी का पूरा ऑर्डर खत्म नहीं कर सकता। खासतौर से तब जब किसी ने फास्ट डिलीवरी के पैसे दिए हों। तीसरे ने लिखा- उसका भूखा होना मेरी समस्या नहीं है। बाद में पोस्ट पर शख्स ने खुद कमेंट कर बताया कि उन्होंने कंपनी के कस्टमर केयर को फोन किया था। उन्हें इस ऑर्डर पर रिफंड और क्रेडिट मिल गया है।
इसे भी पढ़ें : Jasprit Bumrah होंगे परफॉर्मैक्स एक्टिववियर के ब्रांड एम्बेसडर
इसे भी पढ़ें :फूट-फूटकर रोईं अंकिता लोखंडे बोलीं…
इसे भी पढ़ें :यह वायरल वीडियो चौंका गया सबको
इसे भी पढ़ें :खेला कर गई नई नवेली दुल्हन, CCTV ने खोल दी पोल















