spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

जब बेटी का घर टूटा, धर्मेंद्र के आंसुओं ने बयां किया पिता का दर्द

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : सिनेमा की दुनिया में अक्सर परदे पर देखा गया दर्द, जब असल जिंदगी में उतरता है तो दिलों को तोड़ देता है। ऐसा ही हुआ दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र के साथ, जब उनकी लाडली बेटी एशा देओल का वैवाहिक रिश्ता टूट गया। फरवरी 2024 में एशा देओल और भरत तख्तानी ने अपनी 11 साल पुरानी शादी को खत्म करने का फैसला लिया। उन्होंने इसे आपसी सहमति से लिया गया निर्णय बताया।

धर्मेंद्र की बेबसी

बेटी का घर टूटने की खबर ने धर्मजी को गहराई तक दुखी कर दिया। उन्होंने भरत और एशा से कहा था, “बच्चों की खातिर एक बार और सोच लो।” मगर हालात ने रिश्तों की डोर को बचने नहीं दिया। धर्मेंद्र की सबसे बड़ी चिंता अपनी नातिनों राध्या और मिराया को लेकर रही। उन्हें लगता है कि माता-पिता का अलग होना बच्चों के मासूम मन पर गहरा असर डालता है। परिवार से जुड़े सूत्र बताते हैं, “धर्मेंद्र यह मानते थे कि अगर शादी बचाई जा सकती है, तो बचानी चाहिये।”

2012 में बंधा था रिश्ता

एशा और भरत की शादी साल 2012 में हुई थी। उस वक्त यह रिश्ता बॉलीवुड और बिजनेस वर्ल्ड का संगम माना गया था। एशा को हाल ही में वेब सीरीज “हंटर: टूटेगा नहीं तोड़ेगा” में देखा गया था। लेकिन निजी जिंदगी का यह अध्याय उनके लिये और परिवार के लिये दर्दनाक साबित हुआ। यह कहानी सिर्फ एक स्टार बेटी की नहीं, बल्कि हर उस पिता की है, जिसका दिल तब टूटा जब उसने अपनी बेटी का घर उजड़ते देखा। धर्मेंद्र का दर्द शब्दों में ढल नहीं सकता, यह दर्द हर उस आंख का है, जो अपने बच्चों को मुस्कुराते हुये देखना चाहती है।

इसे भी पढ़ें : हेमंत कैबिनेट में किन प्रस्तावों को मिली मंजूर, देखें एक नजर में…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

दोस्त की बीवी को पटाया और फिर 2 करोड़ की लालच में…

Kohramlive : कभी-कभी अपराध की कहानी किसी फिल्मी पटकथा...

रांची के 21 केंद्रों पर होगी NEET री-एग्जाम, निषेधाज्ञा लागू…

Ranchi :  राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित NEET...

इस बैंक के क्रेडिट कार्ड हुये महंगे, नये नियम… जानें

Kohramlive : अगर आपके बटुये में इंडसइंड बैंक का...

चौपारण में वन सुरक्षा के लिये बन रहे 6 हजार पिलर, लग गया ये आरोप…

Chouparan : बंजर वनभूमि को फिर से हरियाली से...