Kohramlive : नई पारी, नया साथी और चेहरे पर वही खिलखिलाती मुस्कान! टीम इंडिया के धाकड़ ओपनर, दिलों के हीरो और ‘गब्बर’ के नाम से मशहूर शिखर धवन ने आखिरकार अपनी जिंदगी की सबसे खूबसूरत पारी की शुरुआत कर दी है। शनिवार को धवन ने अपनी लंबे समय से गर्लफ्रेंड रहीं सोफी शाइन संग सात फेरे लिये। शादी बेहद निजी समारोह में हुई, जहां सिर्फ करीबी दोस्त और परिवार के लोग मौजूद रहे। दोनों कई सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। लेकिन अपने रिश्ते को उन्होंने साल 2025 में दुनिया के सामने स्वीकार किया। पहली बार दोनों को दुबई में ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के दौरान साथ देखा गया, और तभी से चर्चाओं ने रफ्तार पकड़ ली थी। शादी से पहले धवन ने संगीत समारोह की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं। कैप्शन था, “संगीत नाइट, लगभग धवन” धवन के पुराने साथी और लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने भी शादी की तस्वीरें साझा कर नवदंपती को शुभकामनायें दीं। तस्वीरें सामने आते ही सोशल मीडिया पर फैंस का प्यार उमड़ पड़ा। इसी साल जनवरी में दोनों ने सोशल मीडिया के जरिये सगाई की घोषणा की थी। उस वक्त धवन ने लिखा था कि एक जैसी मुस्कान से लेकर एक जैसे सपने, हमारी सगाई के लिये प्यार और आशीर्वाद के लिए शुक्रगुजार हैं। अब वही मुस्कान सात फेरों की गवाही बन चुकी है। क्रिकेट के मैदान पर गेंदबाजों के छक्के छुड़ाने वाले धवन ने इस बार जिंदगी के मैदान में दिल जीत लिया है। फैंस दुआ कर रहे हैं, “गब्बर की ये नई पारी, हर पारी से लंबी और खुशियों से भरी हो…”
जब ‘गब्बर’ ने थामा दुल्हनिया का हाथ…
Date:

चार बच्चों की मां को कुंवारी बताकर कराई शादी, दो दिन बाद पुलिस की एंट्री…
UP : यूपी के रामपुर में शादी के नाम...
रजरप्पा के ‘अपने बाबू’ की विदाई, भावुक हुआ रजरप्पा डाक परिवार…
Kohramlive : कभी-कभी कुछ लोग सिर्फ अपनी ड्यूटी नहीं...
खेत की परिक्रमा करती गाय ने खींचा सबका ध्यान, उमड़ रही भीड़…
UP : यूपी के श्रावस्ती जिले का एक छोटा...
कांग्रेस बोली, HEC पर केवल घोषणायें हुईं, जमीनी काम नहीं…
Ranchi : झारखंड की औद्योगिक पहचान माने जाने वाले...









