UP : आगरा के खंदौली थाना क्षेत्र के बास मोहन सहाय गांव में 20 साल का नौजवान आयुष चौहान की लाश पेड़ में लटकी हालत में मिली। माता-पिता के साये से वंचित आयुष की डेड बॉडी को पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया है। पुलिस को रिपोर्ट का इंतेजार है। आयुष की मां मंजू देवी का निधन 7 साल पहले हो गया। वहीं, पिता मोहन सिंह भी 3 साल पहले बीमारी से चल बसे। तब से वह ननिहाल के गांव बहरामपुर में पल रहा था। बीते शाम 6 बजे किसी का फोन आने के बाद आयुष घर से निकला और फिर लौट कर नहीं आया। उसे इधर-उधर हर संभावित ठिकानों पर खोजा गया, पर वह नहीं मिला। इसके बाद सुबह पेड़ पर झूलते हालत में मिला। मृतक आयुष के मामा दीपक का इल्जाम है कि 20 बीघा जमीन हड़पने की खातिर उसका गला घोंटकर, पेड़ से लटका दिया गया आयुष को।” आयुष की हत्या की फैली खबर के बाद लोगों का गुस्सा उबाल पर आ गया। मुड़ी चौराहे पर शव रख रोड जाम कर दिया गया। पुलिस चौकी के बाहर हंगामा भी हुआ। नतीजा, जलेसर मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। पुलिस ने मीडिया को बताया कि मृतक के ताऊ, उनके बेटे और पत्नी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। आयुष के नाम 20 बीघा जमीन थी, इसको लेकर ताऊ से दो साल से विवाद चल रहा था। पंचायतें, समझौते सब हुये, फिर भी तनातनी बनी रही।
जब एक बेटा लिपट गया पेड़ की टहनी से
Date:

इस शख्स ने चौंकाया अधिकारियों को, सवा करोड़ का सोना मिला बदन के अंदर…
Bihar : नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस अपनी रफ्तार से दिल्ली...
साप्ताहिक राशिफल (28 जून-4 जुलाई): इन राशियों पर होगी धन और कामयाबी की बरसात…
Kohramlive : 28 जून से 4 जुलाई 2026 तक...
जब कानून खुद पहुंचा गांव की चौपाल…
Chouparan(Krishna Paswan) : न्याय तभी सार्थक होता है, जब...
इस स्कूल में गूंजीं तालियां, मेधावियों के गले में सजे गोल्ड मेडल…
Chouparan(Krishna Paswan) : मेहनत जब मंजिल तक पहुंचती है...
लूट के 1 घंटे के बाद 50 हजार के इनामी बदमाश का एन’काउंटर…
UP : कभी एक मासूम बच्चे की हत्या कर...







