कोहराम लाइव डेस्क : इंस्टेंट मैसेजिंग एप WhatsApp काफी समय से मल्टी-डिवाइस सपोर्ट फीचर पर काम कर रहा है। इसके जरिए यूजर्स एक ही व्हाट्सएप अकाउंट को एक से ज्यादा डिवाइस पर इस्तेमाल कर सकेंगे। लगातार इससे जुड़ी जानकारी सामने आती रहती है। अब एक ताजा रिपोर्ट में Multi-Device Support की टेस्टिंग के बारे में नई जानकारी मिली है।
कॉल कॉन्फिगरइंग पर WhatsApp टेस्टिंग कर रहा
WhatsApp से जुड़ी जानकारी ट्रैक करने वाले टेक ब्लॉग WABetaInfo की रिपोर्ट के मुताबिक, WhatsApp अभी यह टेस्टिंग कर रहा है कि इस फीचर के ऑन होने पर कॉल किस तरह कॉन्फिगर होगी। टिप्स्टर का कहना है कि पिछले हफ्ते से WhatsApp यह टेस्टिंग कर रहा है कि अलग-अलग डिवाइसेज पर एक ही अकाउंट के लिए कॉलिंग फीचर किस तरह काम करेगा।
इसे भी पढ़ें : 2799 रुपये में पाएं Digital Camera, मोबाइल एक्सेसरीज पर भी दिया जा रहा 40% तक ऑफर
एक से ज्यादा डिवाइस पर चलेगा अकाउंट
फीचर लॉन्च को लेकर अभी तक कोई पुष्टि नहीं की गई है। रिपोर्ट के अनुसार, इस फीचर के जरिए यूजर्स एक समय पर एक ही अकाउंट को चार डिवाइस में इस्तेमाल कर सकेंगे। खास बात तो ये है कि मेन डिवाइस के लिए इंटरनेट कनेक्शन की जरूरत नहीं पड़ेगी।
कैसे करेगा काम
पुरानी कुछ रिपोर्ट के मुताबिक मल्टी-डिवाइस सपोर्ट का फीचर WhatsApp के लिंक्ड-डिवाइस सेक्शन में मिलेगा। किसी भी नई डिवाइस को जोड़ने के लिए यूजर्स को यहां Link a New Device के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। इस फीचर को चालू या बंद करने के लिए एक टॉगल बटन भी दिया जाएगा। साथ ही यहीं आपको कनेक्टेड डिवाइस की एक लिस्ट भी मिलेगी।
इसे भी पढ़ें : नए साल में आधार कार्ड से कर सकेंगे शॉपिंग, जानिए कैसे










