Kohramlive : अब व्हाट्सएप हाई-क्वालिटी वीडियो शेयरिंग फीचर पर काम कर रहा है। इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप प्लेटफॉर्म को जल्द ही एक नया फीचर मिलने के आसार हैं। ऐसा हो जाने पर यूजर्स हाई-क्वालिटी वाले वीडियो भेज सकते हैं। WaBetaInfo की एक रिपोर्ट के मुताबिक, व्हाट्सएप ड्राइंग एडिटर में एक बटन जोड़ेगा। इस बटन को यूजर्स हाई-क्वालिटी वीडियो भेजने के लिए इनेबल कर सकेंगे। इस फीचर के बाद भी यूजर्स को अपनी ओरिजनल क्वालिटी में वीडियो भेजने की सुविधा नहीं मिलेगी, हालांकि वह पहले से बेहतर क्वालिटी में वीडियो भेज सकेंगे। यूजर्स को हर बार हाई-क्वालिटी वाले ऑप्शन को सिलेक्ट करना होगा।
व्हाट्सएप यूजर्स की बल्ले-बल्ले, आने वाला है यह नया फीचर… जानें
Date:















