Kohramlive: सोशल मैसेजिंग प्लेटफॉर्म ने गुरुवार को जमा की गई अपनी मंथली कंप्लायंस रिपोर्ट (मासिक अनुपालन रिपोर्ट) में Whatsapp ने कहा कि उसने जुलाई, 2022 के दौरान 23.87 लाख से अधिक भारतीय अकाउंट पर बैन लगाया है। इसमें से 14 लाख से अधिक अकाउंट को यूजर द्वारा किसी भी शिकायत से पहले हटा दिया गया।
23 लाख से अधिक Whatsapp अकाउंट बैन
व्हॉट्सएप ने जून, 2022 में 22 लाख से अधिक भारतीय खातों को अपने शिकायत निवारण चैनल के माध्यम से प्राप्त शिकायतों और उल्लंघनों के आधार पर बैन कर दिया था। वहीं, मई में कंपनी ने इस तरह के 19 लाख, अप्रैल में 16 लाख और मार्च में 18.05 लाख खतों को बंद किया था। व्हॉट्सएप ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि जुलाई के आंकड़े चालू वित्त वर्ष के किसी भी महीने में अबतक सबसे अधिक हैं।
पिछले साल लागू हुए नए सूचना प्रौद्योगिकी नियमों के तहत बड़े डिजिटल मंच (50 लाख से अधिक यूजर वाले) को हर महीने अनुपालन रिपोर्ट प्रकाशित करना, प्राप्त शिकायतों और की गई कार्रवाई के विवरण का उल्लेख करना अनिवार्य है। व्हॉट्सएप ने अपनी मासिक अनुपालन रिपोर्ट में कहा, ‘‘एक जुलाई, 2022 और 31 जुलाई, 2022 के बीच 23,87,000 खातों पर प्रतिबंध लगाया। इनमें से 14,16,000 खातों को उपयोगकर्ताओं की किसी भी रिपोर्ट से पहले सक्रिय रूप से प्रतिबंधित कर दिया गया था।’’
इसे भी पढ़ें :घर बैठे Check कर सकते हैं पेट्रोल की Quality, जानें कैसे
इसे भी पढ़ें :रेलवे में काम के आधार पर होगी नियुक्ति, जानिए और क्या होगा पैमाना
इसे भी पढ़ें :रेलवे में काम के आधार पर होगी नियुक्ति, जानिए और क्या होगा पैमाना
इसे भी पढ़ें : लॉरेंस का भाई अनमोल कस्टडी में, फॉरेन मिनिस्ट्री ने किया कंफर्म
इसे भी पढ़ें : कार्तिक की जमानत याचिका खारिज…
इसे भी पढ़ें :मिल गया बाप्पा का Address…देखें
इसे भी पढ़ें : झारखंड के खूंखार विरप्पन के पास अमेरिकी सेना का हाइटेक हथियार… देखें
इसे भी पढ़ें : रेंटर ने मारी मकान मालिक को गोली… देखें क्यों






