मोतिहारी : शराबबंदी वाले राज्य बिहार में शराब माफिया बेखौफ हैं। उनमें पुलिस-प्रशासन का कोई डर नहीं। इसकी बानगी आज मोतिहारी के पिपराकोठी थाना क्षेत्र में देखने को मिली। उत्पाद विभाग की टीम को सूचना मिली थी कि पिपराकोठी थाना क्षेत्र के कुड़िया गांव में शराब की बड़ी खेप रखी गई है। टीम ने छापेमारी कर एक झोपड़ी में रखे शराब को जब्त कर लिया। इसके बाद टीम कुख्यात अपराधी कुणाल सिंह के पास पहुंची। उसके पास रखे एक पिस्टल को भी जक्त कर लिया। जिसके बाद कुणाल सिंह ने चोर-चोर का शोर मचा दिया। शोर सुनते ही शराब तस्करों ने उत्पाद विभाग की टीम पर हमला कर दिया। वहीं कुणाल सिंह ने अपनी कमर में रखे पिस्टल से ताबड़तोड़ फायरिंग करने लगा। अपराधियों के दुस्साहस के आगे उत्पाद विभाग की टीम असहाय नजर आई और उसे बैरंग लौटना पड़ा। शराब तस्करों ने उत्पाद विभाग की गाड़ी को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। वहीं पथराव में इंस्पेक्टर समेत दो जवान घायल हो गए। घटना का वीडियो बना रहे उत्पाद इंस्पेक्टर का मोबाइल भी शराब तस्करों ने छीन लिया। अब पुलिस इस मामले की जांच पड़ताल करने की बात कह रही है।
इसे भी पढ़ें : बाइक चोर को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला, SI का कान कटा, देखें…
इसे भी पढ़ें : सीएम हेमंत सोरेन ने दिवंगत रूपेश पांडेय की मां को क्या-क्या दिया… देखें
इसे भी पढ़ें : झारखंड के ITI में होगी बंपर बहाली, जानें कब तक करना है अप्लाई
इसे भी पढ़ें : सरना और मसना स्थल को संरक्षित करने का लिया है संकल्प : सीएम
इसे भी पढ़ें : MS Dhoni के इस IPL विज्ञापन पर लगी रोक, जानिए क्या है वजह
इसे भी पढ़ें : 4 IPS अधिकारियों का प्रमोशन, रांची DIG बने अनीश गुप्ता












