Ranchi (Rupam) : राजधानी रांची के विभिन्न लाईन होटलों में खड़े ट्रकों की खाली हो जाती थी टंकी। ट्रक ड्राइवर इसकी शिकायत लेकर थाना पहुंचते। लगातार हो रही डीजल चोरी की शिकायत पुलिस के लिए चुनौती बन गई। पुलिस ने कई बार वारदात स्थल पर जाकर जांच की। दुकानदारों से पूछताछ भी की, मगर कुछ हाथ नहीं लगा। डीजल चोर गैंग को पकड़ने के लिए रूरल एसपी मो. नौशाद आलम ने नामकुम थाना प्रभारी सुनील तिवारी के नेतृत्व में एक टीम बनायी। बुधवार की देर रात पुलिस को सूचना मिली कि नामकुम के रायसा मोड़ के पास कुछ गड़बड़ है। टीम तुरंत वहां पहुंची। पुलिस को देखते ही 4-5 लोग भागने लगे। खदेड़कर एक को पकड़ा। गिरफ्तार शख्स ने अपना नाम केशव राव शिंदे बताया। वह उज्जैन के माधोनगर थाना क्षेत्र का रहने वाला है।
सख्ती से पूछताछ में उसने बताया कि उसका एक गैंग है जो झारखंड में तेल चोरी करने के लिए ही आया है। ट्रकों से चोरी कर तेल कटहल मोड़ में रहनेवाले किराना दुकानदार सौरभ उर्फ विपुल को देता था। सौरभ तेल बेचकर पैसा उसके मालिक फिरोज खान को भेजता है। केशव से मिले इनपुट के आधार पर पुलिस ने दीपक कुमार, सुभाष परमार, शाहरूख खां, भूपेंद्र कुमार उर्फ पप्पू और सौरभ को गिरफ्तार कर लिया। सौरभ रांची के कटहल मोड़ का रहनेवाला है। बाकी चारों एमपी के शाजापुर के रहनेवाले हैं। इनकी निशानदेही पर पुलिस ने एक फर्जी नंबर लगा ट्रक, 35 लीटर का 19 खाली गैलन, 125 लीटर डीजल और 20 लीटर मोबिल जब्त किया है। सुनें क्या बोले रांची के रूरल एसपी मो. नौशाद आलम…
Read More :हमरा पईसा लूट गया, पुलिस ई थाना से उ थाना का लगवाती रही चक्कर
Read More :टीम इंडिया ने 113 रनों से जीता पहला टेस्ट, गेंदबाजों ने ऐसे दिलाई जीत
Read More :गैंगरेप के बाद बेरहमी से बच्ची की हत्या, भईया-भईया जिसे बोलती थी…
Read More : रणवीर सिंह ने 12 साल में खो दी थी Virginity, शॉकिंग हैं Sunny Leone-Alia के ये खुलासे…
Read More : एक्टर अर्जुन कपूर हुए कोरोना संक्रमित, मलाइका की भी होगी जांच
Read More : ‘बसपन का प्यार’ फेम सहदेव दिर्दो रेफर, जानिए अभी कैसी है स्थिति
Read More : किक बॉक्सिंग चैंपियन Frederic Sinistra की कोरोना से मौत, किया था वैक्सीन का विरोध
Read More : झारखंड में इस दिन से 25 रुपये सस्ता हो जाएगा Petrol-Diesel, CM ने किया ऐलान
Read More : खून का बदला लेना चाहता था दुश्मन, करणी सेना के प्रमुख से, देखें वीडियो
Read More :‘बसपन का प्यार’ फेम सहदेव दिरदो को अभी तक नहीं आया होश…
Read More :DSP की BMW पर गिरी धूल, चड्डी में ही पड़ोसी को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा… देखें फुटेज
Read More :जर्मनी में धराया लुधियाना कोर्ट ब्लास्ट का मास्टरमाइंड, दिल्ली-मुंबई को भी थी दहलाने की साजिश








