spot_img
spot_img

मां-बाबूजी को खुश करने की खातिर इस शख्स ने क्या कर डाला, देखें…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Bihar : मां-बाबूजी को खुश करने के इरादे से बेटा वर्दी पहन फर्जी डीएसपी बन गया। राज तब बेनकाब हुआ जब वह पटना के गांधी मैदान के पास एक टेम्पो चालक से भिड़ गया। इस फर्जी डीएसपी को पुलिस ने अपनी हिरासत में ले लिया। इस शख्स का नाम विजय कुमार भारती है। यह मधुबनी का रहने वाला है। विजय के पास से वर्दी, बैच, टोपी और पुलिस के आला अधिकारी के पद का मुहर मिला है। शुरूआती पूछताछ में विजय ने पुलिस को बताया कि उसने ऐसा केवल अपने मां और बाबू जी को खुश करने की खातिर किया। उसने ठगी या बेईमानी का अबतक कोई काम नहीं किया है। गांधी मैदान थाना पुलिस उसके जीवन कुंडली को खंगाल रही है।

प्रथम दृष्टया जो जानकारी उछलकर सामने आई है, उसके अनुसार पटना के गांधी मैदान के पास विजय का किसी बात को लेकर एक टेम्पो चालक से झगड़ा हो गया। बात बहुत बढ़ गई। झड़प के दौरान ही विजय टेम्पो चालक से कहने लगा कि तुम मुझे जानते नहीं हो हम डीएसपी साहब हैं। हंगामा होता देख लोगों की भीड़ भी जुट गई। हो हल्ला सुन गांधी मैदान थाने की गश्ती टीम भी मौके पर पहुंच गई। टेम्पो चालक ने पुलिस को सारी बातें बताई। विजय के हाव भाव देख पुलिस को शक हो गया। पुलिस ने उससे आईडी कार्ड मांगा। खुद को डीएसपी बताने वाले शख्स ने जो आईडी कार्ड पुलिस को दिखाया उसमें किसी भी आला अधिकारी का साइन नहीं मिला। तब पुलिस सबकुछ समझ गई। विजय का भेद खुल गया। इस बात की जानकारी पटना पुलिस के आला अधिकारियों को दी गई। इसके बाद विजय को गांधी मैदान थाना ले जाया गया। पुलिस ने कानून सम्मत कार्रवाई करने की बात कही। सूत्रों के अनुसार उसने अपना फर्जी बायोडाटा भी बना रखा था। यह बायोडाटा उसने अपना रिश्ता तय करने के लिये बनाया था।

इसे भी पढ़ें : रसूखदार पंकज मिश्रा की सल्तनत पर ग्रहण, खुल सकता है बड़ा राज

इसे भी पढ़ें : कोर्ट में लंबित मामलों के निबटारे के लिए अलर्ट मोड में काम करें अधिवक्ता और पुलिस : सीएम

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

CM हेमंत सोरेन से मिले नये महाधिवक्ता…

Ranchi : झारखंड के नये महाधिवक्ता (एडवोकेट जनरल) रोहितश्य...

महापौर को भेंट किये 150 झाड़ू और 20 डस्टबिन…

Ranchi : झारखंड हॉस्टल ऑनर्स एसोसिएशन, झारखंड प्रदेश के...

CM हेमंत सोरेन बोले, नशा पूरे परिवार और समाज को तबाह करता…

Ranchi : झारखंड को नशे के दलदल से बाहर...

मुहर्रम से पहले अलर्ट मोड में गढ़वा पुलिस…

Garhwa(Nityanand Dubey) : मुहर्रम को लेकर गढ़वा पुलिस पूरी...

रांची पुलिस ने DPS के स्टूडेंट को दिया जागरूकता का मंत्र…

Ranchi : मोबाइल की स्क्रीन से लेकर सड़क तक...