Palamu (Akhilesh Kumar) : घर से पापा के पास मुर्गा फार्म जाने की बात कह कर निकली दो सगी बहनें मर गई। दोनों की डेड बॉडी घर से करीब 800 मीटर दूर एक तालाब से बरामद की गई। मृतकों में 12 साल की आराधना कुमारी और 10 साल की प्रियांशु कुमारी शामिल है। दोनों नौडीहा बाजार के मायापुर गांव के रहने वाले रमेश कुमार सिंह की बेटी थी। मृतकों की मां के अनुसार दोनों बहनें शाम करीब 4 बजे घर से यह बोलकर निकली के पापा के पास जमालपुर मुर्गा फॉर्म जा रहे हैं। देर शाम तक जब घर नहीं लौटी तो मां ने उनके पापा को फोन कर बेटियों के बारे में पूछा।
रमेश ने कहा कि बेटियां तो वहां आई ही नहीं। इसके बाद घर में तहलका मच गया कि दोनों बहनें गई तो गई कहां। घरवाले और आसपास के लोगों ने आराधना और प्रियांशु को खोजना शुरू किया। इसी दौरान दोनों के कपड़े तालाब के किनारे पड़े मिले। तालाब में खोजने पर दोनों बहनों की डेड बॉडी मिली। सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों बहनों की डेड बॉडी को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीनगर सदर अस्पताल भेज दिया। वहीं पोस्टमार्टम के बाद बॉडी को घरवालों को सौंप दिया गया। दोनों बहनों की मौत की फैली खबर के बाद पूरे गांव में मातम छा गया है। वहीं, घरवालों को रो-रो कर बुरा हाल है।
इसे भी पढ़ें : जयंती पर याद किये गये राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व पीएम लालबहादुर शास्त्री
इसे भी पढ़ें : आज से बदल गये यह नियम, जन्म प्रमाणपत्र की बढ़ी वैल्यू… जानें
इसे भी पढ़ें : तंबू पर ठनका गिरा, एक ही परिवार के चार लोग म*रे
इसे भी पढ़ें : मौसम का कहर, अगले दो रोज घर में रहने की सलाह… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें : मौसम का कहर, अगले दो रोज घर में रहने की सलाह… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें : लिवइन में रह रही लड़की को लगाने पड़े 851 टांके… जानें क्यों












