spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

लिवइन में रह रही लड़की को लगाने पड़े 851 टांके… जानें क्यों

Date:

spot_img
spot_img

New Delhi : जिसे चाहा, प्यार किया, उसपर एतबार नहीं था, मन के आंगन में शक कुंडली मार बैठ गई थी। बात-बात पर तकरारें होने लगी। शकमिजाज आशिक की करतूत से दुखी लड़की उसका घर छोड़ अलग PG में रहने चली गई। रिंकू गुस्से में तमतमा गया। उसका खून खौलने लगा। वह सीधे अपनी प्रेमिका के घर पहुंच गया और फिर उसपर चाकू अनगिनत वार किया। वहीं गला रेत दिया। बेतरह लहुलूहान लड़की को अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के अथक कोशिश से उसे बचा लिया गया। करीब 851 टांके लगाने पड़े। घटना को अंजाम देने के बाद रिंकू फरार हो गया। वह यूपी अलीगढ़ छबीलपुर का रहनेवाला है। फरार रिंकू को दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने गुजरात के राजकोट से गिरफ्तार कर लिया। दोनों लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे थे।

घटना के संबंध में अपराध शाखा के विशेष आयुक्त रविंद्र सिंह यादव ने मीडिया को बताया कि बीते 15 अप्रैल को भरत नाम के शख्स ने अपनी बहन को चाकू मारने की सूचना रूप नगर थाना पुलिस को दी थी। लड़की का गला रेतने के अलावा उसके शरीर पर चाकू से मारने के अनगिनत निशान थे। बेतरह जख्मी लड़की अस्पताल में भर्ती कराया गया था। भाई भारत ने पुलिस को बताया कि उसकी बहन अपने पति से अलग रहती थी। इसी बीच उसकी जिंदगी में रिंकू आ गया। दोनों कई सालों से लिव इन में रह रहे थे। रिंकू उस पर शक करता था। इसकी वजह से बहन ने अलग पीजी में रहना शुरू कर दिया। वारदात वाले दिन रिंकू बहन के पीजी पहुंचा और उसने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी। इस बीच क्राइम ब्रांच की टीम को खबर मिली कि संदेही गुनाहगार गुजरात में छिपा हुआ है। एक टीम को राजकोट भेजा गया और वह पकड़ा गया।

इसे भी पढ़ें : राजधानी रांची में झमाझम पानी में बह गया एक युवक, खोज में जुटी पुलिस

इसे भी पढ़ें :

झारखंड के युवाओं से CM हेमंत सोरेन का आग्रह… देखें

Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने झारखंड के युवाओं से...

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कल, इन राशि वालों को रहना होगा अलर्ट…

Kohramlive : सावन की पवित्र बेला और आसमान में...

रिसेप्शन में अमित शाह और राहुल गांधी आमने-सामने, वीडियो वायरल…

Delhi :  सियासत की गलियों में भले ही बयानबाजी...

कांग्रेसी नेता बोले, झारखंड बंद सुपर फ्लॉप…

Ranchi : भाजपा के झारखंड बंद को लेकर अब...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles: