spot_img

जयंती पर याद किये गये राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व पीएम लालबहादुर शास्त्री

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री को उनकी जयंती पर आज पूरे देश में याद किया गया। इस दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने राजघाट जाकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। पीएम ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि गांधी जयंती के अवसर पर मैं महात्मा गांधी को नमन करता हूं। महात्मा गांधी का प्रभाव वैश्विक है, जो संपूर्ण मानव जाति को एकता और करुणा की भावना को आगे बढ़ाने को प्रेरित करता है। वहीं, राजधानी रांची में गवर्नर सीपी राधाकृष्णन और सीएन हेमंत सोरेन ने बापू को श्रद्धांजलि दी। मोरहाबादी मैदान स्थित बापू वाटिका में राष्ट्रपिता की प्रतिमा पर फूलमाला चढ़ा उन्हें नमन किया।

जयंती

मौके पर सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि देश के लिए आज ऐतिहासिक दिन है। हम सभी लोग आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती बड़ी शिद्दत और उमंग के साथ मना रहे हैं। आज यह प्रण लेने का दिन है कि किस प्रकार हम सभी लोग राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के विचार, आदर्श, मार्गदर्शन तथा उनका संदेश स्वच्छ मन, स्वच्छ सोच तथा स्वच्छ समाज की परिकल्पना को साकार करें।

सीएम ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी विलक्षण प्रतिभा के धनी थे। हम सभी देशवासियों को इस बात का गर्व होना चाहिए कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जैसा व्यक्तित्व हमारे देश ने पाया था। बापू के विचारों को अनुसरण करते हुए हमें त्याग और समर्पण की भावना से कार्य करने की आवश्यकता है, तभी सुखी एवं समृद्ध समाज की परिकल्पना पूरी होगी।

इस मौके पर राज्यसभा सांसद महुआ मांजी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव वंदना दादेल, राज्यपाल के प्रधान सचिव डॉ० नितिन मदन कुलकर्णी, उपायुक्त रांची राहुल कुमार सिन्हा, पुलिस कप्तान रांची चंदन सिन्हा, राज्य खादी बोर्ड के सीईओ आरसी बसेरा, टाना भगत समुदाय के प्रतिनिधि सहित अन्य गणमान्य लोग बड़ी संख्या में मौजूद थे।

इसे भी पढ़ें : मौसम का कहर, अगले दो रोज घर में रहने की सलाह… जानें क्यों

इसे भी पढ़ें : राजधानी रांची में झमाझम पानी में बह गया एक युवक, खोज में जुटी पुलिस

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

मारंगमरचा गांव में नहीं जले चूल्हे, हर आंगन सूना-सूना…

Ramgarh(Prince Verma) : रामगढ़ के बारलोंग के पास बीती रात...

मुहर्रम को लेकर पुलिस अलर्ट मोड में, CCTV और कंट्रोल रूम से होगी निगरानी…

Ranchi : मुहर्रम के जुलूस को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण...