Ranchi : कार से ओवरटेक कर बोलेरो लूटने वाले तीन शातिर बदमाशों को रांची पुलिस ने दबोच लिया। तीनों की निशानदेही पर लूटी गई बोलेरो और कांड में प्रयुक्त ओमनी कार संख्या JH-01N-6480 को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है।
30 मार्च को चान्हो थाने में लोहरदगा के गुलफान अंसारी ने बोलेरो लूट का मामला दर्ज कराया। गुलफान ने पुलिस को बताया कि धनबाद से घर लौटने के दौरान चान्हो के टांगर स्थित कल्याण ढाबा के पास ओमनी कार से 3 अपराधी पहुंची। हथियार का भय दिखाकर बोलेरो और दो मोबाइल लूट लिया। मामले की जानकारी पुलिस कप्तान सुरेंद्र कुमार झा तक पहुंची। रूरल एसपी मो. नौशाद आलम की देखरेख में खलारी डीएसपी के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। टीम में चान्हो के तेज तर्रार और युवा थानेदार विवेकानंद दुबे का शामिल किया गया। टीम ने टेक्निकल सेल और खबरीलाल की मदद से कांड में शामिल हफीजुल अंसारी, तबरेज अंसारी और आफताब अंसारी को दबोच लिया। गिरफ्तार तीनों अपराधी मांडर के रहनेवाले हैं। हफीजुल के खिलाफ रांची के मांडर और चान्हो थाना में पहले से दो आपराधिक मामले दर्ज हैं। सुनें क्या बोले रांची के रूरल एसपी मो. नौशाद आलम…
इसे भी पढ़ें : आज रात से National Highways पर सफर होगा महंगा, अब इतना रुपये देना होगा टोल टैक्स
इसे भी पढ़ें : 1 अप्रैल से बिहार में 10% ज्यादा देना होगा टोल टैक्स
इसे भी पढ़ें : बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी, रामायणी रॉय ने किया टॉप
इसे भी पढ़ें : पेट की आग बुझाने की जुगाड़ में गये दो की गई जान, कई अस्पताल में…
इसे भी पढ़ें : पेट में था बच्चा, जीने नहीं दिया प्रतिमा को… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : झारखंड में शराब नीति को मंजूरी, 5 लीटर से ज्यादा अवैध शराब पकड़ाया तो…
इसे भी पढ़ें : सबको रूला गया लेडी डॉक्टर अर्चना का सुसा’इड नोट, देखें वीडियो…
इसे भी पढ़ें : बदन पर कपड़ा नहीं, हाथ-पैर बंधा, फंदे पर लटका मिला विवेक, पुलिस बोली…
इसे भी पढ़ें : ग्राम प्रधान के घर में लिखी जा रही थी इंटर की कॉपियां, पहुंची पुलिस और…








