ऐसा क्या हुआ कि जज ने दे डाली बीवी बदलने की सलाह…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

कोहराम लाइव डेस्क : पटना से एक अजीबोगरीब लव स्टोरी का मामला सामने आया है। जिसमें जज ने भी दे डाली बीवी बदलने की सलाह। दरअसल एक व्यक्ति की बीवी अपने प्रेमी के साथ भाग गई। पटना हाइकोर्ट में मामले की सुनवाई के दौरान न्यायकक्ष में ठहाके लगने लगे, जब अभियुक्त को जमानत देते हुए न्यायाधीश पीके झा ने मुकदमा दर्ज कराने वाले हताश पति को ढाढस देते हुए कहा कि “पराए के साथ भाग गई बीवी को अब भूल जाइए, दूसरी लड़की को तलाशिए वह अब आपकी बीवी रही कहां”

इसे भी पढ़ें :…और 45 दिन बाद कब्र से निकाला गया नाबालिग का शव

बीवी को पढ़ने भेजा था दरभंगा

सीतामढ़ी के बथनाहा थाना इलाके के रहने वाले 25 वर्षीय नागेंद्र कुमार जायसवाल ने 30 नवंबर 17 को तान्या उर्फ मधु से शादी की थी। शादी से पहले तान्या पटना में कॉम्‍पीटिशन की तैयारी कर रही थी। शादी के बाद कुछ दिनों तक ससुराल में रहने के बाद तान्या ने आगे पढ़ने की इच्छा जताई और पति ने दरभंगा के त्रिमोहन स्थित कालिदास सूर्य देव महाविद्यालय में उसका एडमिशन करा दिया।

इसे भी पढ़ें :शाम 6 बजे एयर एंबुलेंस से दिल्‍ली जाएंगे लालू यादव  

इसे भी पढ़ें :पति-पत्नी के विवाद में बलि चढ़ी पड़ोसन, जाने कैसे…

लॉकडाउन में भगा ले गया प्रेमी

लॉकडाउन में पत्नी अपने चाचा के घर रहने लगी। 23 मई को रात्रि में वह अचानक चाचा के घर से गायब हो गई और उसका मोबाइल भी बंद मिला। इसी दौरान पत्नी के प्रेमी (राजेश कुमार) के बारे में पता चला। पति का दावा है कि उसकी पत्नी को राजेश कुमार ही ले भागा है।

इसे भी पढ़ें :रिम्‍स से एयरपोर्ट के लिए निकले लालू यादव, देखिए कौन-कौन जा रहे साथ

इसे भी पढ़ें :नाराज होकर घर से भागा नाबालिक लड़का, और फिर …

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

अवैध कोयला लदा 407 जब्त…

Ranchi(Kuldeep Tiwari) : रांची से सटे ओरमांझी में अवैध...

गहरे नाले और गड्ढों में छुपाकर चल रही थीं भट्टियां ध्वस्त…

Hazaribagh(Krishna Paswan) : हजारीबाग में अवैध शराब के कारोबार...

“दिव्यांगों को उनका हक दिलाइये विधायक जी…”

Hazaribagh(Krishna Paswan) : ''हजारीबाग के बरही विधानसभा में ऐसे...

रांची में ब्राउन शुगर का बड़ा खेल बेनकाब…

Ranchi : राजधानी रांची के चुटिया थाना क्षेत्र स्थित...