PATNA : बिहार के नए DGP राजविंदर सिंह भट्टी ने कड़ा रुख दिखा दिया है। बुधवार को राज्य के तमाम पुलिस अधिकारियों के साथ उन्होंने बैठक की। जो पटना आ सकते थे, वह राजधानी में फिजिकल मोड में थे, शेष वर्चुअल मोड में। बैठक में भट्टी ने साफ कहा कि अपराधियों को दौड़ाना होगा। उन्हें चैन से नहीं बैठने देना होगा। अगर वे चैन से रहेंगे तो पुलिस चैन से नहीं रहेगी। अगर पुलिस उन्हें नहीं दौड़एगी तो अपराधी पुलिस को दौड़ाएंगे।
थानेदारों सहित सभी बड़े अधिकरियों को भी दिया यह संदेश
डीजीपी ने थानेदारों को ही नहीं, बल्कि एसपी समेत तमाम पुलिस अधिकारियों को साफ संदेश दिया कि अब व्यक्तिगत रूप से वह हर अपराध की जानकारी रखेंगे। हर उस थाने में जाएंगे, जहां क्राइम ज्यादा होगा। हर उस जिले में जाकर बैठक करेंगे, जहां पुलिस का इकबाल कमजोर नजर आएगा। उन्होंने पुलिस को वर्किंग स्ट्रैटजी दी, जिसके तहत क्राइम को होने से पहले रोकना प्राथमिकता है।
उन्होंने केस-केस की लड़ाई के बिहार के ट्रेंड के मद्देनजर कहा कि पुलिस को प्राथमिकी दर्ज करते समय यह ध्यान रखना होगा कि सही आरोपी का ही नाम प्राथमिकी में आए। जबरन किसी से बदला लेने के लिए प्राथमिकी में नाम डालने की कोशिश हर स्तर पर रोकनी होगी। आज सिर्फ अपनी बात कह रहा, आऊंगा तो आपकी भी परेशानियों को समझूंगा। बस, इसका ध्यान रखना है कि रिजल्ट चाहिए।
Read this also:कोरोना के खतरे को देखते हुये केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने कही यह बड़ी बात… देखें
Read this also:नीतीश कैबिनेट का बड़ा फैसला, 75543 पुलिसकर्मियों की बहाली… देखें
Read this also:IND vs BAN: दूसरे टेस्ट से पहले ही केएल राहुल चोटिल, पुजारा को मिल सकती है कमान
Read this also:12 जनवरी तक भर सकते है JEE Mains परीक्षा के फॉर्म
Read this also:पुलिस को टारगेट कर लगाए गये थे IED बम, फिर क्या हुआ देखें
Read this also:हजारीबाग में महिला की ह*त्या से सनसनी












