Hazaribagh(Sunil Sahu) : हजारीबाग के बुढ़ना घाटी में एक 22 चक्का टेलर(RJ-19GF-5413) तीखे मोड़ पर बैलेंस बिगड़ने के कारण पलट गया। टेलर ने सामने से आ रहे कोयला लदे 14 चक्का हाइवा(JH-02 BK6864 )को भी अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में टेलर में सवार एक मजदूर की मौत हो गई। वहीं बानादाग जा रही हाइवा के आगे का हिस्सा भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हाइवा चालक बुरी तरह जख्मी हो गया। आनन-फानन में हाइवा के ड्राइवर को अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं टाइल्स लदे टेलर में चार महिला व चार पुरुष सहित आठ मजदूर सवार थे। मृतक मजदूर की पहचान तिलेश्वर रजक के रूप में हुई। मृतक के परिजन मुआवजे की मांग कर रहे थे। यह हादसा बड़कागांव हजारीबाग मुख्य सड़क पर हुआ। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगो को समझाने में जुटी थी।
इसे भी पढ़ें : भाजपा नेत्री मिस्फिका हसन के खिलाफ दर्ज होगी PE, सीएम हेमंत ने दी इजाजत
इसे भी पढ़ें : गरीबों के हमदर्द की जान खतरे में, नींद उड़ी… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : गुंडई करने वालों की खाल उधेड़ेगी अब ATS, क्या बोल गए IG होमकर… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : इस साल 2 दिन रक्षाबंधन, भाई को राखी बांधने का शुभ मुहूर्त…. देखें वीडियो।। जानिये आचार्य प्रणव मिश्रा से…








