Pakur (Jaydev Kumar) : गरीबों के हमदर्द लुत्फुल हक की जान खतरे में है। उन्हें जान से मार देने की धमकी दी गई है। वह बीते तीन महीने से पाकुड़ रेलवे स्टेशन में करीब ढाई सौ गरीबों को हर रोज मुफ्त में खाना खिलाते हैं। उन्हें धमकी दी गई है कि खाना में जहर मिलाकर सबको खिला तुझे फंसा देंगे। लुत्फुल हक ने यह इल्जाम लगाते हुये पाकुड़ के नगर थाना में एक लिखित आवेदन देकर कार्रवाई करने की मांग की है। तांतीपारा मुहल्ले में रहनेवाले लुत्फुल हक ने पुलिस को बताया कि उनका एक ऑफिस और एक घर तांतीपाड़ा में है। वह हर शाम अपने ऑफिस तांतीपाड़ा आना-जाना करते हैं। बीते आठ माह से तांतीपाड़ा में ही रहनेवाले एक शख्स उसे गाली-गलौज करते रहता है। वहीं उससे कहता है कि उसके पास पिस्टल है। धमकी देने वाला शख्स दागी किस्म का है। एक दफा उसपर जानलेवा हमला भी किया गया। पुलिस पूरे मामले की गहराई से तहकीकात कर रही है। इधर, थानेदार मनोज कुमार ने बताया कि लिखित आवेदन मिला है। जांच के बाद कानून सम्मत कार्रवाई की जायेगी। सुनें क्या बोले थानेदार मनोज कुमार एवं व्यवसायी लुत्फुल हक…












इसे भी पढ़ें : धनबाद के लोगों को आया गुस्सा, जानें क्यों…
इसे भी पढ़ें : जेल में बंद क्रिमिनल ने डराया, नहीं दी 25 लाख रंगदारी, फिर क्या हुआ… जानें
इसे भी पढ़ें : झटके में उड़ा लेता था लोगों के खू*न-पसीने की कमाई… जानें कैसे
इसे भी पढ़ें : शहीद जवानों को Governor और CM ने दी श्रद्धांजलि
इसे भी पढ़ें : 3 IAS अधिकारियों का तबादला, प्रमोद कुमार बने सचिव
इसे भी पढ़ें : अक्षय कुमार को मिली भारतीय नागरिकता, क्या बोल गये, देखें…
इसे भी पढ़ें : राजधानी की धरा में आदिवासी की जीवन गाथा की खुशबू… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : गुंडई करने वालों की खाल उधेड़ेगी अब ATS, क्या बोल गए IG होमकर… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : इस साल 2 दिन रक्षाबंधन, भाई को राखी बांधने का शुभ मुहूर्त…. देखें वीडियो।। जानिये आचार्य प्रणव मिश्रा से…
इसे भी पढ़ें : शहीद जवानों को Governor और CM ने दी श्रद्धांजलि















