spot_img
spot_img
spot_img

‘EVM’ को लेकर वाराणसी कमिश्नर ने ऐसा क्या कहा कि हो रहा वायरल

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Varanasi: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजों के ठीक पहले वाराणसी समेत कुछ अन्य जिलों में ‘EVM’ की सुरक्षा को लेकर सवाल उठे थे। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वान के बाद बनारस में पार्टी कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन भी किया था। इस दौरान वाराणसी के मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल का वह बयान भी सुर्खियों में आ गया, जब उन्होंने मीडिया से बात करते हुए ईवीएम के प्रोटोकॉल में त्रुटि की बात स्वीकार कर ली। उनका बयान वायरल हो रहा है।

स्ट्रांग रूम पर 3 लेयर की है सिक्योरिटी

मीडिया से मुखातिब होते हुए वाराणसी के मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल ने बताया कि पोलिंग में इस्तेमाल हुई ईवीएम के लिस्ट का मिलान रोकी गई गाड़ी में रखी ईवीएम से कर लीजिए, मिलान करने के बाद अगर नंबर एक निकलते हैं तो हम दोषी माने जाएंगे। सारे प्रेक्षक भी यहीं बैठे हुए हैं। उन्होंने त्रुटि स्वीकारते हुए बताया कि ईवीएम के प्रोटोकॉल के मूवमेंट में त्रुटि हुई है, इसकी हम रिपोर्ट भी भिजवा रहे हैं, लेकिन मैं दावे के साथ कह सकता हूं कि पोलिंग वाले ईवीएम में कुछ हुआ हो ऐसा संभव नहीं है, क्योंकि स्ट्रांग रूम पर 3 लेयर सिक्योरिटी है।

चुनाव आयोग ने एडीएम को हटाने का दिया निर्देश

इस बीच चुनाव आयोग ने उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) को वाराणसी के एडीएम एनके सिंह के खिलाफ कार्रवाई करने का आदेश दिया है।

क्या है पूरा मामला

वाराणसी के पहड़िया मंडी में स्थित खाद्य गोदाम के पास सपाइयों ने उस समय जबरदस्त हंगामा कर दिया, जब खाद गोदाम के स्टोरेज से ईवीएम निकल कर ट्रेनिंग स्थल स्थित यूपी कॉलेज के लिए जा रही थीं। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि ईवीएम को बदला जा रहा है, तो वहीं जिलाधिकारी ने अपना लिखित में बयान जारी किया है। डीएम कौशल राज शर्मा ने कहा, ‘प्रशिक्षण हेतु EVM मंडी में स्थित अलग खाद्य गोदाम में बने स्टोरेज से UP कॉलेज जा रही थीं। कुछ राजनैतिक लोगों ने वाहन को रोककर उसे चुनाव में प्रयुक्त EVM कहकर अफवाह फैलाई है। कल काउंटिंग ड्यूटी में लगे कर्मचारियों की द्वितीय ट्रेनिंग है और हैंड्स ऑन ट्रेनिंग हेतु ये मशीनें ट्रेनिंग में हमेशा प्रयुक्त होती हैं।

Read More : जबतक जिंदा हूं, बैठी रहूंगी धरना पर, बोली दुल्‍हन, देखें वीडियो…

Read More : बीवी के बेडरूम में घुस आया आशिक, पति का क्‍या हुआ, देखें वीडियो…

इसे भी पढ़ें : ब्‍लास्‍ट से दहला गोपालगंज, बाप के उड़े चिथड़े, बेटा गंभीर, पुलिस बोली…

 

 

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

क्रिकेट के मैदान से दूर आज सबसे खास भूमिका में दिखेगा यह खिलाड़ी…

Kohramlive : भारतीय क्रिकेट टीम के टेस्ट गेंदबाज आकाशदीप...

करोड़ों राशन कार्डधारियों के लिये बड़ा ऐलान, अब जहां चाहें वहां से लें राशन…जानें

Kohramlive : देश के करोड़ों राशन कार्डधारियों के लिये बड़ी...

UPSC की असिस्टेंट कमांडेंट परीक्षा 19 जुलाई को…

Kohramlive : देश की सीमाओं की रक्षा करने, आतंकवाद...

अब एयरपोर्ट पर लगेंगे फुल बॉडी स्कैनर, शुरू हुआ ट्रायल…

Kohramlive : भारत के एयरपोर्ट्स पर यात्रियों की सुरक्षा...

ट्रंप टैरिफ का खेल खत्म, भारत को मिल सकते हैं 94,649 करोड़ रुपये…

Kohramlive : कभी दुनिया की सबसे ताकतवर अर्थव्यवस्था की...