Palamu : पलामू पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुये अमरावती नदी पुल, मुरुमातु (पाण्डू-छतरपुर रोड) के पास दो अपराधियों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। मिली गुप्त सूचना के आधार पर पाण्डू इंस्पेक्टर विगेश कुमार राय के नेतृत्व में छापामारी की गई। कार्रवाई के दौरान दो आरोपियों को दबोच लिया गया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान 29 साल के अजीत कुमार चौधरी उर्फ बीरबंका और 18 साल के सन्नी कुमार के रूप में हुई। पुलिस ने इनके पास से दो देशी कट्टा और एक मोबाइल (Samsung) जब्त किया। पूछताछ में सन्नी कुमार ने कबूल किया कि वह हथियारों के साथ मोबाइल में फोटो लेकर लोगों को डराने-धमकाने और दबंगई दिखाने का काम करता था। इस संबंध में पाण्डू थाना कांड सं. 85/2025 दर्ज कर धारा 25(1-B)/a/26/35 आर्म्स एक्ट के तहत आगे की कार्रवाई जारी है। पुलिस संलिप्त अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी छापामारी कर रही है।






