Lohardaga: दोस्त के साथ शादी समारोह से लौट रही एक नाबालिग के साथ 6 लड़कोंं ने दरिंदगी की। आरोपियों ने लड़की के दोस्त को मारपीट कर भगा दिया था। शिकायत थाने में की गई। मामला दर्ज होने के बाद हरकत में आई पुलिस ने 6 में से 5 आरोपियों को दबोच लिया। वहीं एक आरोपी पुलिस गिरफ्त से दूर है। गैंगरेप का यह सनसनीखेज मामला लोहरदगा जिले के भंडरा थाना क्षेत्र के पंडरिया गांव से सामने आया था।
6 मार्च देर रात की घटना
बताया जा रहा है कि नाबालिक शादी समारोह में हिस्सा लेकर घर लौट रही थी। इसी दौरान वारदात को अंजाम दिया गया। भंडरा थाना पुलिस की ओर से बताया गया कि घटना 6 मार्च देर रात की है। सोमवार को केस दर्ज किया गया। पीड़िता की मेडिकल जांच कराने के साथ बयान लिया गया है।
प्रेमी ने दी थी परिजनों को घटना की सूचना
माइकल ने घटना की सूचना नाबालिक के परिजनों को दी। परिजन घटना स्थल पर पहुंचे। इसके बाद पीड़िता को घर लाया गया। सोमवार की सुबह परिजनों ने भंडरा थाने पहुंचकर मामला दर्ज कराया। आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की, 376 (D) और पोक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
ये हैं आरोपी
इस मामले में पुलिस ने पंडरिया गांव निवासी जुबी उरांव के बेटे सुखदेव उरांव, स्व. सुरेंद्र उरांव के बेटे शंभु उरांव, इंद्रजीत उरांव के बेटे विकास उरांव, कुडू निवासी फूलदेव उरांव के बेटे प्रमोद उरांव को गिरफ्तार किया है।
प्रेमी को भी पुलिस ने बनाया आरोपी
घटना में शामिल एक आरोपी साधु लोहरा का पुत्र रोशन लोहरा फरार है। परिवार ने गया निवासी सुरेश उरांव के बेटे माइकल उरांव को भी आरोपी बनाया है। पुलिस ने उसे भी हिरासत में लिया है।






