Ranchi : रांची के सांसद संजय सेठ ने मंगलवार को रक्षा मंत्रालय में राज्य मंत्री का पदभार ग्रहण किया। रक्षा सचिव गिरिधर अरमाने एवं रक्षा मंत्रालय के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने संजय सेठ का स्वागत किया और उनके साथ उनके साउथ ब्लॉक कार्यालय गए। इस अवसर पर संजय सेठ ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को धन्यवाद दिया। सांसद ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि वह रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के मार्गदर्शन में कार्य करने के लिए उत्सुक हैं। उन्होंने राजनाथ सिंह के साथ पहले विभिन्न पदों पर काम किया है। संजय सेठ ने कहा कि वह रक्षा मंत्रालय की उन विभिन्न पहलुओं को पूरा करने का प्रयास करेंगे जिनका उद्देश्य राष्ट्र की सुरक्षा को मजबूत करना है। कार्यभार संभालने से पहले संजय सेठ ने नई दिल्ली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से उनके आधिकारिक आवास पर मुलाकात की।
संजय सेठ रांची लोकसभा क्षेत्र से दूसरी बार सांसद बने हैं। वह 2019 में इसी निर्वाचन क्षेत्र से चुने गए थे और सूचना प्रौद्योगिकी से संबंधित स्थायी समिति के सदस्य थे। संजय सेठ अन्य पिछड़ा वर्ग कल्याण समिति के भी सदस्य थे। सेठ 2016-2019 के दौरान झारखंड राज्य खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष भी थे।
इधर, उनके पदभार ग्रहण करने के बाद रांची के निवर्तमान डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय ने दिल्ली में संजय सेठ से मुलाकात कर उन्हें रक्षा मंत्रालय में राज्य मंत्री बनने पर बधाई और शुभकामनाएं दी। संजय सेठ ने विजयवर्गीय का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाऊंगा। रांची और झारखंड के विकास के लिए मैं हमेशा तत्पर रहूंगा।

इसे भी पढ़ें :गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का खास गुर्गा बिहार से धराया… जानें
इसे भी पढ़ें :तिहाड़ जेल में म*र्डर, इसी जेल में बंद हैं CM केजरीवाल… जानें
इसे भी पढ़ें :PM मोदी का रांची में रोड शो… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :राहुल गांधी ने नॉमिनेशन के बाद किया पोस्ट, “मेरी मां ने बड़े भरोसे के…”
इसे भी पढ़ें :यूपी में मायावती की पार्टी को बड़ा झटका…
इसे भी पढ़ें :यूपी में मायावती की पार्टी को बड़ा झटका…
इसे भी पढ़ें :घर से निकलने से पहले जान लें पेट्रोल-डीजल के अपडेटेड दाम…
इसे भी पढ़ें :अलग-अलग शहरों के छात्रों को एक मंच पर मिला सम्मान… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें :रांची में आज इन रास्तों पर गाड़ियों की नो एंट्री… देखें
इसे भी पढ़ें :झारखंड के इन जिलों में आज बारिश…
इसे भी पढ़ें :साथ जीने-मरने की कसमे खाई, फिर…
इसे भी पढ़ें :CM चंपई बोले बराकर नदी पर बनेगा पुल, दूरी हो जायेगी आधी…
इसे भी पढ़ें :गैंगस्टर और लेडी डॉन की शादी, जेल गेट से लेकर मंडप तक पहरे…. धरा गये पांच शूटर








