spot_img

डॉ अर्चना शर्मा की मौत के विरोध में झारखंड के डॉक्टरों ने क्या किया… देखें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : डॉक्टर अर्चना शर्मा की मौत के जिम्मेदार लोगों पर फौरी कार्रवाई और डॉक्‍टरों पर धारा 302 लगाने के खिलाफ देशभर के डॉक्‍टरों का गुस्‍सा उबाल पर है। शनिवार को झारखंड के सभी सरकारी और गैरसरकारी अस्‍पतालों में OPD सेवा ठप रही। इमरजेंसी मरीजों को छोड़ किसी का इलाज नहीं किया गया। राजधानी रांची के सदर, रिम्‍स समेत अन्‍य अस्‍पतालों में सन्‍नाटा पसरा रहा। डॉ अर्चना शर्मा की मौत के खिलाफ डॉक्‍टरों ने प्रदर्शन किया। सबने एक स्‍वर में डॉ अर्चना शर्मा के गुनाहगारों को फास्‍ट ट्रैक कोर्ट में सजा दिलाने और डॉक्‍टरों के खिलाफ गलत कार्रवाई का विरोध किया। डॉक्‍टरों का कहना है कि कोई भी अपने पेशेंट को मारना नहीं चाहता। उसे हर संभव बचाने की कोशिश करता है। बिना किसी साक्ष्य के डॉक्‍टरों के खिलाफ एफआइआर लगाना पूरी तरह से गलत है। इसे बंद किया जाए। वहीं, कई डॉक्टरों का कहना है… किसी भी मरीज की मौत हो जाने के बाद अस्पताल के बाहर डेड बॉडी रख हंगामा करना बंद हो। रांची के रिम्स से एमबीबीएस की डिग्री हासिल करने वाली गोल्‍ड मेडलिस्‍ट स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ अर्चना शर्मा ने बीते कुछ दिन पहले सुसाइड कर ली थी।

एक प्रसूता की मौत हो जाने के बाद अस्पताल के बाहर डेड बॉडी रख खूब बवाल हुआ था। पुलिस ने डॉक्टर अर्चना के खिलाफ मर्डर केस दर्ज कर लिया था। जेल भेज देने की बात सुन डरी सहमी और आहत डॉक्टर अर्चना ने सुसाइड कर ली थी। मरने से पहले लेडी डॉक्‍टर ने एक मार्मिक सुसाइड नोट लिखा।

इसे भी पढ़ें : पुलिस लाइन में फंदे पर लटकती मिली ट्रेनी CO की पत्नी की डेड बॉडी

इसे भी पढ़ें :गर्मी में अगर आप भी पीते है ठंडा पानी, तो हो सकता है खतरनाक, जानिए कैसे

इसे भी पढ़ें :Aryan Khan Drug Case : मुख्य गवाह प्रभाकर सैल की मौत

इसे भी पढ़ें :रांची एयरपोर्ट पर अचानक से क्‍यों मच गई चीख-पुकार, देखें…

इसे भी पढ़ें :स्मोकिंग करने वालें हो जाएं अलर्ट, आपकी बॉडी में होते हैं ये बड़े बदलाव

इसे भी पढ़ें : रांची एयरपोर्ट पर अचानक से क्‍यों मच गई चीख-पुकार, देखें…

इसे भी पढ़ें : सबको रूला गया लेडी डॉक्‍टर अर्चना का सुसा’इड नोट, देखें वीडियो…

इसे भी पढ़ें : पेट में था बच्चा, जीने नहीं दिया प्रतिमा को… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : “75 लाख का इंश्योरेंस करा मार डाला पापा को”… देखें वीडियो

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

सांप ने डंसा, डॉक्टर बोले, सॉरी, फिर भी तंत्र-मंत्र पर टिकी रही उम्मीद…

Hazaribagh : हजारीबाग के चौपारण प्रखंड के रेंबो करमा...

पीजी लॉज में हो रहा था गलत काम, छापा के बाद खुला राज…

Dhanbad : धनबाद के निरसा थाना क्षेत्र में सोमवार...

नशे के नेटवर्क पर पुलिस की बड़ी चोट…

Hazaribagh : नशे के खिलाफ चल रहे अभियान में हजारीबाग...

बारलोंग हा’दसे के बाद कोयला जब्ती पर पुलिस ने रखा पूरा सच…

Ramgarh(Prince Verma) : रामगढ़ के बारलोंग सड़क हादसे में...

गढ़वा में विकास की नई रूपरेखा तैयार… जानें

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा के DC पशुपति नाथ मिश्रा...