spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

1975 और 1979 में वर्ल्ड कप जीतने वाली वेस्टइंडीज बाहर… जानें

Date:

spot_img
spot_img

Kohramlive : 1975 और 1979 में शुरुआती दो विश्व कप जीतने वाली टीम वेस्टइंडीज की टीम के शर्मनाक प्रदर्शन से फैंस हैरान और परेशान हैं। अब वेस्टइंडीज विश्व कप में नजर नहीं आयेगी। विश्व कप के क्वालिफाइंग टूर्नामेंट में स्कॉटलैंड से मैच हारने के बाद वेस्टइंडीज विश्व कप से बाहर हो गई है। यह पहला अवसर होगा जब वेस्टइंडीज विश्व कप में नहीं खेलेगी। वेस्टइंडीज वनडे फॉर्मेट में पहली बार स्कॉटलैंड से हारा है। क्रिस गेल, ब्रायन लारा, मैल्कम मार्शल, माइकल होल्डिंग, विवियन रिचर्ड्स,क्लाइव लॉयड, कर्टने वॉल्श और शिवनारायण चंद्रपॉल जैसे दिग्गज जिस वेस्टइंडीज टीम से खेले, उसका यह हाल हो गया।

हरारे स्पोर्ट्स क्लब में स्कॉटलैंड की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। वेस्टइंडीज को 43.1 ओवर में 181 रन पर समेट दिया। जवाब में स्कॉटलैंड ने 43.3 में तीन विकेट गंवा कर 185 रन बनाकर मैच जीत ली। इस जीत के बाद सुपर सिक्स में स्कॉटलैंड के तीन मैचों में चार अंक हो गए हैं। वह तीसरे स्थान पर पहुंच गया है। वहीं, वेस्टइंडीज तीन मैचों में तीन हार के बाद पांचवें पायदान पर है। कमजोर माने जाने वाली टीम स्कॉटलैंड के सामने वेस्टइंडीज के बल्लेबाज पूरी तरह फेल हो गये। एक समय 30 रन पर चार विकेट गंवा दिये। शामराह ब्रूक्स और जॉनसन चार्ल्स अपना खाता भी नहीं खोल सके। कायेल मेयर्स पांच रन और ब्रेंडन किंग 22 रन बनाकर पवेलियन लौट गये। कप्तान शाई होप ने निकोलस पूरन के साथ मिलकर उम्मीद जगाई, पर बड़ी पारी नहीं खेल सके। होप 13 और पूरन 21 रन बनाकर आउट हो गये।  सन होल्डर और रोमारियो शेफर्ड ने वेस्टइंडीज के 150 के पार पहुंचाया। होल्डर ने 45 और शेफर्ड ने 36 रन बनाये। केविन सिंक्लेयर 10 और अल्जारी जोसेफ छह रन बनाकर आउट हो गये। अकील हुसैन ने नाबाद छह रन बनाये। स्कॉटलैंड के लिए ब्रैंडन मैकमुलेन ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए। वहीं क्रिस सो, क्रिस ग्रीव्स और मार्क वाट को दो-दो विकेट मिले। वेस्टइंडीज के गेंदबाज जेसन होल्डर ने पारी की पहली ही गेंद पर क्रिस्टोफर मैकब्राइड को जीरो पर आउट कर खुशियां बिखेर दी। ब्रैंडन मैकमुलेन और मैथ्यू क्रॉस ने दूसरे विकेट के लिए 125 रन की साझेदारी पारी खेल वेस्टइंडीज को मैच से पूरी तरह से बाहर कर दिया। मैकमुलेन 106 गेंद पर 69 रन बनाकर आउट हुये। वहीं जॉर्ज मुंसे ने 33 गेंद पर 18 रन बनाये। इन दोनों को अकील हुसैन ने आउट कर दिया। इसके बाद मैथ्यू क्रॉस ने 107 गेंद पर नाबाद 74 रन बनाकर टीम को जीत दिला दी। कप्तान रिची बेरिंगटन ने नाबाद 13 रन का योगदान दिया। मैकमुलेन को उनके ऑलराउंड प्रदर्शन की वजह से प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

इसे भी पढ़ें :बाप बड़ा ना भईया, सबसे बड़ा रुपैया, सूनी हो गई मांग… जानें

इसे भी पढ़ें :राष्ट्रीय डॉक्टर डे पर खूब वाहवाही लूटी डॉ वर्मा ने… जानें क्यों

इसे भी पढ़ें :”धर्म, जाति, मजहब और भेदभाव से न बंधे, प्रेम की लौ टिमटिमाती रहे”

इसे भी पढ़ें : “क्राइम पेट्रोल” से सीखा और कर डाला यह भ’यानक कांड… देखें

इसे भी पढ़ें : अंधेरी रात में घरों में चुपके से घुसने वाले का क्या हुआ… देखें

इसे भी पढ़ें :

बारिश में गीले मोजे जल्दी सुखाने के आसान तरीके… जानें

Kohramlive : बारिश के मौसम में मोजों को जल्दी...

23 साल बाद सावन में अद्भुत संयोग, तीसरा सावन सोमवार और नाग पंचमी एक साथ…

Kohramlive : सावन यानी भक्ति का महीना, मंदिरों में...

‘बार्टरवाटर’ मॉडल से जल संरक्षण को सामुदायिक भागीदारी…

Ranchi : जल संकट, भूजल प्रदूषण और पर्यावरणीय चुनौतियों...

आंसू गैस की चपेट में आ जायें तो तुरंत करें ये काम…

Kohramlive : आंसू गैस की चपेट में आने पर...

सोने से पहले फोन से करें तौबा, वर्ना…

Kohramlive : सोने से ठीक पहले मोबाइल स्क्रॉल करने...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बारिश में गीले मोजे जल्दी सुखाने के आसान तरीके… जानें

Kohramlive : बारिश के मौसम में मोजों को जल्दी...

23 साल बाद सावन में अद्भुत संयोग, तीसरा सावन सोमवार और नाग पंचमी एक साथ…

Kohramlive : सावन यानी भक्ति का महीना, मंदिरों में...

‘बार्टरवाटर’ मॉडल से जल संरक्षण को सामुदायिक भागीदारी…

Ranchi : जल संकट, भूजल प्रदूषण और पर्यावरणीय चुनौतियों...

आंसू गैस की चपेट में आ जायें तो तुरंत करें ये काम…

Kohramlive : आंसू गैस की चपेट में आने पर...

सोने से पहले फोन से करें तौबा, वर्ना…

Kohramlive : सोने से ठीक पहले मोबाइल स्क्रॉल करने...