Ranchi : पुराने और असाध्य रोग के विशेषज्ञ डॉ उमा शंकर वर्मा ने अपने यूएस पॉलीक्लिनिक में कुल 110 रोगियों का मुफ्त में इलाज किया। वहीं ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, हिमोग्लोबिन, SPO 2, ह्रदय, स्प्लीन, लीवर, किडनी, कोविड सहित अन्य रोगों की जांच कर मुफ्त में दवाईयां भी बांटी। मौका था राष्ट्रीय डॉक्टर डे के अवसर पर रांची के कचहरी चौक में स्थित यूएस पॉलीक्लिनिक में निशुल्क चिकित्सा शिविर का। BAU के चीफ मेडिकल ऑफिसर डॉ उमा शंकर वर्मा के साथ उनकी पूरी टीम शिविर में मौजूद थी। इसमें मुख्य रूप से डॉ प्रेम प्रकाश वर्मा, राजू, डॉ सुचित्रा, डॉ योगेश्वर वर्मा, ए के श्रीवास्तव, अंजना वर्मा, मनोज कुमार वर्मा, दीपा वर्मा, गीता लेआनगी, उर्मिला एक्का, जितेंद्र कुमार वर्मा, रामकिशोर, अखिलेश्वर कुमार सहित कुछ लोग शामिल थे। शिविर को कामयाब बनाने में इनकी सराहनीय भूमिका रही।

रांची के जाने-माने डॉ उमा शंकर वर्मा महामारी कोरोना के समय भी बिना अपनी जान की परवाह किये एक्टिव मोड में रहे। शहर-गांव जाकर लोगों का इलाज किया। आर्सेनिक एल्बम 30, पावर की औषधि निशुल्क बांट खूब वाहवाही बटोरी थी। डॉ वर्मा ने कहा कि उनकी अपनी फॉर्मूलेशन से बनाई गई गोल्ड ड्रॉप भी संजीवनी का काम कर गई। कई लोगों को नया जीवन दान मिला। महामारी कोरोना काल में उनका इकलौता यूएस पॉलीक्लिनिक था, जो खुला रहा और रोगियों का इलाज होता रहा। डॉ वर्मा ने कहा कि अगर कोई पुराने और असाध्य रोग से परेशान हैं तो वो सीधे उनसे मोबाइल नंबर 835167743 पर संपर्क कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें : “क्राइम पेट्रोल” से सीखा और कर डाला यह भ’यानक कांड… देखें
इसे भी पढ़ें : हूल दिवस पर 616 योजनाओं की सौगात दे गये सीएम हेमंत सोरेन… देखें
इसे भी पढ़ें : हूल दिवस पर याद किये गये वीर सिदो-कान्हू, सीएम हेमंत ने दी श्रद्धांजलि
इसे भी पढ़ें : नहाने गये तीन दोस्तों में से दो के साथ क्या हो गया… जानें
इसे भी पढ़ें : फिर रोकी गई केदारनाथ यात्रा, यहां IMD ने दिया अल्टीमेटम…
इसे भी पढ़ें : 9 बसों को फूंक रांची को हिलाने वाला निकला नाबालिग… देखें
इसे भी पढ़ें : बेटी को जन्म देते ही चल बसी मां, सहिया पर लगा बड़ा इल्जाम… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : “ससुराल में कोई गोड़ पकड़ा, कोई हाथ और ठोहरा के पिला दिया”… देखें क्या














