धनबाद : ज्वेलरी दुकान का ताला तोड़कर डेढ़ किलो चांदी और डेढ़ लाख नगद ले उड़े चोर। दुकान के मालिक सुबह दुकान खोलने पहुंचे तो दुकान का ताला टूटा पाया। टूटा ताला देखते ही दुकानदार के होश उड़ गये। अंदर जाकर देखा तो लॉकर भी टूटा पड़ा था। लॉकर में रखा डेढ़ किलो चांदी और डेढ़ लाख नगद गायब था। चोरी की यह वारदात हीरापुर हटिया इलाके में घटी।
इसे भी पढ़ें : उमर 42, गुनाह 109, मुड़ी पर इनाम था 15 लाख, देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : डोली उठने से पहले Poonam को डंसा सांप, फिर क्या हुआ देखें वीडियो
दुकान संचालक भोला प्रसाद वर्मा ने बताया कि परिवार संग नतीनी की शादी में गया था। लौटने के बाद जब गुरुवार को दुकान खोलने पहुंचा तो दुकान में चोरी की वारदात का पता चला। दुकान संचालक ने थाने में मामला दर्ज कराया है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।
Read more:और इश्क के चक्कर में कूटा गये BDO साहब, देखें वीडियो
Read more:Most Wanted बुद्धेश्वर उरांव मुठभेड़ में ढेर,15 लाख का था इनामी (वीडियो)






