spot_img
spot_img
spot_img

उमर 42, गुनाह 109, मुड़ी पर इनाम था 15 लाख, देखें वीडियो

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Gumla : 15 लाख का इनामी खूंखार माओवादी बुद्धेश्वर उरांव मुठभेड़ में ढेर हो गया। मारा गया दुर्दांत बुद्धेश्‍वर भाकपा माओवादी के रिजनल कमेटी का मेंबर और कोयल शंख जोन का सेक्रेटरी था। एक लंबे अरसे से उसकी तलाश थी। हत्‍या, लूट, डकैती, रंगदारी, पुलिस पार्टी पर हमला सहित कुल 109 संगीन मामले उसके नाम झारखंड पुलिस फाइल में दर्ज है। गुमला में 81, सिमडेगा, 16, लोहरदगा में 4, लातेहार में 6 और गढ़वा में 2 मामले दर्ज हैं। पुलिस ने मुठभेड़ स्‍थल से उम्‍दा किस्‍म के एक एके-47, 2 मैगजीन, बड़े तादाद में जिंदा गोलियां, आईईडी, डेटोनेटर, मोबाइल फोन, नक्‍सली साहित्‍य, पिट्ठू, दवाई, वर्दी सहित कई सामान मिले हैं। मारा गया दुर्दांत माओवादी बुद्धेश्‍वर गुमला जिले के पाकरटोली का रहने वाला है। उसके पिता का नाम बंधु उरांव है। यह मुठभेड़ गुमला जिले के कुरुमगढ़ थाना मड़वा-केरागानी जंगल में हुई। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में कर लिया है। इस ऑपरेशन में कई विंग के तेज तर्रार जवानों को लगाया गया था। डीजीपी नीरज सिन्हा, एडीजी अभियान संजय लाठकर और आईजी अभियान अमोल वेणुकांत होमकर की मॉनिटरिंट में पूरे ऑपरेशन को अंजाम दिया गया। मौके पर गुमला के एसपी हृदीप पी जनार्दनन समेत कई आला पुलिस अधिकारी मौजूद थे।

पुलिस मुख्‍यालय से जारी प्रेस बयान में बताया गया एक आला पुलिस अधिकारी को 15 लाख के इनामी मोस्ट वांटेड माओवादी बुद्धेश्वर उरांव की गतिविधियों के बारे में गुप्त सूचना मिली थी। इस सूचना को काफी गंभीरता से लिया गया। बुद्धेश्वर उरांव की खोज में सर्च अभियान पिछले तीन दिनों से चलाया जा रहा था। आज भोर में कुरुमगढ़ थाना मड़वा-केरागानी जंगल में घुसी पुलिस पर फायरिंग शुरू हो गई। जवाब में पुलिस ने भी मोर्चा संभाल लिया। जवाबी कार्रवाई में एक वर्दीधारी उग्रवादी ढेर हो गया। लाश देख पुलिस की बांछे खिल गई। शुरुआती जांच में ही खुलासा हुआ कि मारा गया माओवादी बुद्धेश्‍वर उरांव है। कुछ दिन पहले उग्रवादियों द्वारा बिछाये गये आईईडी जाल में फंसकर एक ग्रामीण रामदेव मुंडा मारा गया था। वहीं 13 जुलाई को हुये आईईडी ब्लास्ट में कोबरा ब‍टालियन 203 का खोजी कुत्‍ता द्रोणा शहीद होकर अपने साथियों की जान बचा गया था। द्रोणा का हैंडलर विश्‍वजीत कुंभकार जख्‍मी हो गया था। बाद में उसे रांची के मेडिका में भर्ती कराया गया था।

Read more:और इश्‍क के चक्‍कर में कूटा गये BDO साहब, देखें वीडियो

Read more:Most Wanted बुद्धेश्वर उरांव मुठभेड़ में ढेर,15 लाख का था इनामी (वीडियो)

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

कल का राशिफल: इन राशियों को मिलेगा धन और करियर में बड़ा फायदा…

Kohramlive : कल यानी 19 जून का दिन ज्योतिषीय...

शादी से 12 दिन पहले उजाड़ दिया पूरा परिवार…

UP : यूपी के के बदायूं में एक दर्दनाक...

ला’शों को देखते-देखते हो गया मेंटल डिप्रेशन, एक कॉल ने लौटा दिया परिवार…

Kohramlive : कभी-कभी जिंदगी ऐसी कहानी लिखती है, जिसे...

हुगली नदी पर एक साथ दिखा दो बवंडर, जान बचा भागे लोग…

Kohramlive : पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले...

राज्यसभा पहुंचते ही CM हेमंत सोरेन से मिले बैद्यनाथ राम…

Ranchi : झारखंड से नव निर्वाचित राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ...