Gumla : 15 लाख का इनामी Most Wanted माओवादी बुद्धेश्वार उरांव मुठभेड़ में ढेर हो गया। लंबे अरसे से उसकी तलाश थी। कई नक्सली हिंसा की वारदात उसके नाम दर्ज हैं। घटनास्थल से पुलिस कई उम्दा किस्म् के अत्याधुनिक हथियार बरामद किए हैं। यह मुठभेड़ गुमला जिले के कुरुमगढ़ थाना क्षेत्र के मड़वा-केरागानी जंगल में हुई। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में कर लिया है। हालांकि आधिकारिक तौर पर माओवादी बुद्धेश्वर उरांव के मारे जाने की पुष्टि अभी नहीं की गई है।
पुलिस प्रशासन के एक आलाधिकारी ने बताया कि मारे गए माओवादी की पहचान करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। उन्होंने इतना संकेत जरूर दिया कि इस खबर में दम हो सकता है। मुठभेड़ के बाद जंगल में सर्च अभियान जारी है। मुठभेड़ खत्म होने के बाद पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा। इस ऑपरेशन में कई विंग के तेज तर्रार जवानों को लगाया गया था। डीजीपी नीरज सिन्हा, एडीजी अभियान संजय लाठकर और आईजी अभियान अमोल वेणुकांत होमकर की मॉनिटरिंट में पूरे ऑपरेशन को अंजाम दिया गया। मौके पर गुमला के एसपी हुरुदीप पी जनार्दनन समेत कई आला पुलिस अधिकारी मौजूद थे।
सूत्रों ने बताया कुछ दिन पहले राज्य के एक आला पुलिस अधिकारी को 15 लाख के इनामी मोस्ट वांटेड माओवादी बुद्धेश्वर उरांव की गतिविधियों के बारे में गुप्त सूचना मिली थी। इस सूचना को काफी गंभीरता से लिया गया। बुद्धेश्ववर उरांव की खोज में सर्च अभियान पिछले तीन दिनों से चलाया जा रहा था। आज भोर में कुरुमगढ़ थाना मड़वा-केरागानी जंगल में घुसी पुलिस पर फायरिंग शुरू हो गई। जवाब में पुलिस ने भी मोर्चा संभाल लिया। जवाबी कार्रवाई में एक उग्रवादी ढेर हो गया। लाश देख पुलिस की बांछे खिल गई। शुरुआती जांच में कई पुलिस अधिकारियों को लगा कि मारा गया उग्रवादी इनामी बुद्धेश्वर उरांव है। उग्रवादियों द्वारा लगाए गए आईईडी ब्लास्ट में एक ग्रामीण और एक खोजी कुत्ता ड्रोन शहीद होकर अपने साथियों की जान बचा गया था। वहीं एक जवान गंभीर रूप से घायल हुआ था। उसे एयरलिफ्ट कर रांची के मेडिका में भर्ती कराया गया है।
Read more: और इश्क के चक्कर में कूटा गये BDO साहब, देखें वीडियो
Read more: Wife और बच्चे को फंसाने के लिए शख्स ने कर डाला ये कांड…
Read more: Team India में एक और स्टाफ Corona Positive
Read more: रंग लाई सीएम हेमंत सोरेन की पहल, 5 बच्चों संग वापस लौटे 32 मजदूर
Read more: BREAKING : डोली उठने से पहले पूनम को डंसा सांप, फिर क्या हुआ देखें वीडियो …
Read more: 15 लाख का इनामी मोस्ट वांटेड बुद्धेश्वर उरांव ढेर !








