Kohramlive : रायपुर का शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम, तीन साल बाद यहां इंटरनेशनल क्रिकेट लौटा तो शहर का दिल फिर धड़क उठा। भारत–दक्षिण अफ्रीका मुकाबला देखने को हजारों की भीड़ उमड़ पड़ी। नीली जर्सी की चमक, स्टेडियम की आवाज और खिलाड़ियों को देखने की बेचैनी, हर तरफ एक ही रोमांच। लेकिन इस भीड़ के बीच, एक छोटी-सी बच्ची अपने नन्हे कद से ज्यादा बड़े और मजेदार आइडिया से सबके दिल जीत ले गई। कैमरे की नजर जैसे ही बच्ची पर गई, लोगों की हंसी थम ही नहीं पाई। उसके पोस्टर पर लिखा था, “Welcome to Raipur ससुर जी, #ViratKohli, Your Future बहुरानी।” बस, फिर क्या था। स्टेडियम में ठहाके, सोशल मीडिया पर तूफान और विराट कोहली के फैंस के बीच खुशी की लहर दौड़ गई। वीडियो को इंस्टाग्राम यूजर Heena Sahu ने शेयर किया। 4 दिसंबर को पोस्ट हुआ था। कुछ ही दिनों में 1.60 करोड़ व्यूज पार हो गया। 5 लाख से ज्यादा लाइक्स और गिनती जारी है। कैप्शन भी कमाल का, “ससुर जी बस अब आप सासू मां को मना लीजिये।” वीडियो में विराट कोहली की पुरानी हंसती हुई क्लिप जोड़ दी गई है, जैसे उन्होंने खुद पोस्टर पढ़कर मुस्कुराया हो। कंटेंट टेक्स्ट में लिखा गया, “विराट को बहुरानी पसंद आ गई, अब बस अनुष्का शर्मा मान जाये।” यह एडिट, यह हंसी और बच्ची की मासूमियत इन सबने मिलकर इसे रायपुर वनडे की सबसे वायरल कहानी बना दिया।
वैभव का विस्फोट, 29 गेंदों में 97 रन, तोड़ डाला इस दिग्गज का रिकॉर्ड… देखें
Kohramlive : न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल...
झुलसते झारखंड पर अब मेघों की दस्तक, इस रोज से बदलेगा मौसम…
Ranchi : झारखंड में भीषण गर्मी से परेशान लोगों...
खेत-खलिहान बचाने की तैयारी में जुटा प्रशासन…
Ranchi : रांची जिला समाहरणालय के बंद कमरों में...
प्यास से तड़पता रहा रांची, खरीदकर पीना पड़ा पानी…
Ranchi : राजधानी रांची में बुधवार का दिन प्यास...
रांची में निकला फ्लैग मार्च, ताकि कायम रहे अमन…
Ranchi : राजधानी रांची में अमन और भाईचारे की...





