spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

गढ़वा में न्याय के नये अध्याय का स्वागत

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा न्यायालय परिसर के लिये शनिवार का दिन खास रहा। बार एसोसिएशन के संघ भवन में आयोजित समारोह में नवस्थापित प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश कौशल किशोर झा का पूरे गरिमामय वातावरण में स्वागत हुआ। समारोह की शुरुआत गुलदस्ते और तालियों की गूंज से हुई। मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे झा को अधिवक्ताओं और न्यायिक पदाधिकारियों ने गर्मजोशी से सम्मानित किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा, “बार और बेंच न्यायपालिका के दो मजबूत स्तंभ हैं। इन दोनों के सामंजस्य से ही आमजन तक त्वरित न्याय पहुंच सकता है। मेरी कोशिश होगी कि हर मुकदमे का निष्पादन बिना देरी और पूरी पारदर्शिता के साथ हो।”

उन्होंने अधिवक्ताओं से अपील की कि वे पूरी तैयारी के साथ मुकदमों की पैरवी करें ताकि न्याय का पहिया गति न खोये। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सरकार द्वारा दी जाने वाली कानूनी सुविधायें जिले के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाई जायेगी। वरिष्ठ अधिवक्ता भृगुनाथ चौबे ने विश्वास जताया कि न्यायमूर्ति झा अपने मधुर व्यवहार और संवेदनशील दृष्टिकोण से बार और बेंच के बीच एक आदर्श संबंध स्थापित करेंगे। समारोह में जिला जज प्रभात कुमार शर्मा, सीजेएम अब्दुल नासिर, एसडीजेएम मोनिका प्रसाद सहित कई न्यायिक अधिकारी मौजूद रहे। वहीं, वरिष्ठ अधिवक्ता परेश तिवारी, नारायण पांडेय, निरंजन चौबे, शशि भूषण तिवारी समेत बड़ी संख्या में अधिवक्ता एवं गणमान्य लोग शामिल हुये।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

दोस्त की बीवी को पटाया और फिर 2 करोड़ की लालच में…

Kohramlive : कभी-कभी अपराध की कहानी किसी फिल्मी पटकथा...

रांची के 21 केंद्रों पर होगी NEET री-एग्जाम, निषेधाज्ञा लागू…

Ranchi :  राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित NEET...

इस बैंक के क्रेडिट कार्ड हुये महंगे, नये नियम… जानें

Kohramlive : अगर आपके बटुये में इंडसइंड बैंक का...

चौपारण में वन सुरक्षा के लिये बन रहे 6 हजार पिलर, लग गया ये आरोप…

Chouparan : बंजर वनभूमि को फिर से हरियाली से...