Kohramlive : दिसंबर का तीसरा सप्ताह ग्रह-नक्षत्रों के लिहाज से बदलाव और अवसरों का संकेत दे रहा है। कुछ राशियों के लिए यह समय उपलब्धियों और प्रगति का है, जबकि कुछ को सतर्क रहकर फैसले लेने की सलाह दी जाती है। करियर, कारोबार, स्वास्थ्य और रिश्तों में संतुलन बनाये रखना इस सप्ताह खास रहेगा।
मेष: करियर और कारोबार में उन्नति के योग। नौकरी और व्यापार में लाभ, यात्रायें शुभ। प्रेम और दांपत्य जीवन सुखमय।
वृषभ: खर्च और सेहत को लेकर सतर्क रहें। कार्यक्षेत्र में बदलाव संभव, रिश्तों में संयम जरूरी।
मिथुन: जिम्मेदारियों का दबाव रहेगा। आर्थिक मामलों में सावधानी रखें, यात्रा के योग।
कर्क: भाग्य का साथ मिलेगा। करियर और व्यापार में प्रगति, पारिवारिक और प्रेम संबंध मजबूत।
सिंह: बड़ी समस्या का समाधान संभव। पदोन्नति और कारोबार में लाभ के संकेत, रिश्ते बेहतर होंगे।
कन्या: शुभ समाचार मिल सकता है। निवेश और करियर में लाभ, विदेश से जुड़े प्रयास सफल।
तुला: मेहनत अधिक, लाभ सीमित। खर्च और सेहत पर ध्यान दें, रिश्तों में संवाद जरूरी।
वृश्चिक: मिश्रित परिणाम। धन और समय का सही प्रबंधन जरूरी, संतान को लेकर चिंता संभव।
धनु: भाग्यशाली सप्ताह। करियर में उपलब्धि, निवेश से लाभ, पारिवारिक खुशियां।
मकर: उतार-चढ़ाव भरा समय। खर्च बढ़ सकते हैं, कार्यक्षेत्र में धैर्य से काम लें।
कुंभ: शुभ और लाभकारी सप्ताह। नौकरी और कारोबार में तरक्की, पारिवारिक माहौल आनंदमय।
मीन: चुनौतियों भरा समय। कार्यक्षेत्र में विरोध, कारोबार में सावधानी और रिश्तों में संयम आवश्यक।
इसे भी पढ़ें : बिना हूटर, बिना काफिला, सड़क पर खुद निकले CM हेमंत सोरेन… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें : खतरे में कोहली का रिकॉर्ड, बन सकता है नया इतिहास…






