spot_img
spot_img

साप्ताहिक राशिफल (1 से 7 दिसम्बर 2025), इन राशियों को रखना होगा संभलकर कदम…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : दिसंबर की सरगोशियों में पहला सप्ताह कुछ इस तरह उतर रहा है जैसे सर्द हवा में गर्म धूप की हल्की-हल्की फुहारें कहीं राहत, कहीं चेतावनी, और कहीं नये अवसरों की नरम चमक। ग्रह-नक्षत्र मानो आपके जीवन के आकाश में नई पटकथा लिख रहे हों, किसी के हिस्से आशीष, किसी के हिस्से इम्तिहान। आइये, इसी दिलकश अंदाज में जानें कि इस सप्ताह आपकी जिंदगी किस मोड़ पर करवट ले सकती है…

मेषः सप्ताह की धूप जैसे काम के बोझ पर तपेगी, टारगेट की लकीरें लंबी होंगी, पर हिम्मत आपका हथियार है, घर में कुछ उलझनें तिलस्मी धुंध सी सतायेगी, मगर अंत में आपका कोई अपना रोशनी बनकर खड़ा मिलेगा। प्यार में थोड़ी ठनक संभलें, वरना दिलों में फासले बढ़ सकते हैं। उपाय: बजरंग बाण का पाठ आपके लिये सुरक्षा कवच बनेगा।

वृषः दिल कहेगा रुक जाओ, पर हालात कहेंगे संभल जाओ। हफ्ते की शुरुआत मिठास से भरी होगी। मेहमान, मुस्कान, खुशियों की हलचल रहेगी, पर खर्चों की बयार जेब हल्की कर सकती है। काम में दबाव आयेगा, मगर आपकी समझदारी हर समस्या की कुंडी खोल देगी। दिल की हलचल आपको नये रिश्ते की ओर ले जा सकती है। उपाय: स्फटिक शिवलिंग की पूजा शुभ फल देगी।

मिथुनः पहले दो दिन भागदौड़ और बाधाओं से भरे रह सकते हैं, गुप्त शत्रु विघ्न डाल सकते हैं। पर हिम्मत रखें, क्योंकि सप्ताह का दूसरा हिस्सा उम्मीद की किरण बनकर उभरेगा। कार्यक्षेत्र में तारीफ के फूल खिलेंगे। प्यार और परिवार के रिश्ते खिलखिलायेंगे। उपाय: गणपति को दूर्वा अर्पित करें।

कर्कः काम में अड़चनें, कारोबार में सुस्ती, खर्च अधिक। सप्ताह का मध्य ही असली परीक्षा। पर परिवार प्रेम आपको थामे रखेगा, जीवनसाथी ढाल बनकर खड़ा रहेगा। प्यार में धैर्य ही मंत्र है। उपाय: शिवजी को जल-बेलपत्र चढ़ायें।

सिंहः हफ्ता आपकी जीत का है। प्रतिष्ठा बढ़ेगी, धनलाभ होगा, प्रमोशन के योग प्रबल है। करियर-कैरिज गाड़ी जैसी रफ्तार पकड़ेगी। परिवार व प्रेम दोनों ही मधुर। भूमि-भवन से जुड़े सपने भी साकार हो सकते हैं। उपाय: श्री विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।

कन्याः किस्मत की बरसात और सफलता की उजली धूप की प्रबल संभावना है। अचानक धनलाभ और पुराने कर्ज से मुक्ति मिल सकती है। जमीन-जायदाद के मामले सुलझेंगे और व्यापार में तरक्की सुनिश्चित है। नौकरी बदलने का सपना भी पूरा हो सकता है। घर में मांगलिक कार्य वातावरण में खुशबू घोल देंगे। उपाय: देवी दुर्गा की पूजा करें।

तुलाः सौभाग्य आपके द्वार पर दस्तक दे रहा है। सरकारी मामलों में सफलता और नौकरी-व्यवसाय में उन्नति के आसार हैं। मध्य सप्ताह में बड़ा लाभ संभव। परिवार में पिता का सहयोग भाग्य की डोर मजबूत बनायेगा। पारिवारिक उत्सव, हंसी-ठिठोली, रिश्तों की गर्माहट। उपाय: पहली रोटी गाय को खिलायें।

वृश्चिकः सावधानी का सप्ताह, सोच-समझकर कदम बढ़ायेंं। धन व समय दोनों बचाकर चलना जरूरी। संपत्ति मामलों में सतर्कता जरूरी है। नौकरी में तनाव थोड़ा सतायेगा, पर सहयोग मिलने से राहत भी मिलेगी। प्रेम में दिखावा न करें, वरना उलझनें बढ़ेंगी। उपाय: हनुमान चालीसा पढ़ें।

धनुः बेचैनी की हवा, फिर भी उम्मीद की लौ बनी रहेगी। पहला हिस्सा चिंता से भारी हो सकती है, परिवार की कोई बात मन को दुखी कर सकती है। खुद को साबित करने में दोहरी मेहनत करनी पड़ेगी। खर्च पर काबू रखें। अंतिम दिनों में कुछ राहत और समाधान। प्यार में झगड़ा न बढ़ायें। उपाय: विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ।

मकरः सौभाग्य का उगता सूरज झलक रहा है। यात्रायें, धार्मिक कार्य, नये संपर्क, सब आपके पक्ष में काम करेंगे। वरिष्ठों का सहयोग आपको नयी ऊंचाई पर ले जायेगा। जमीन-जायदाद विवाद सुलझेंगे। विदेश संबंधी प्रयास सफल होंगे। प्यार में मिठास बरकरार। उपाय: रुद्राष्टक का पाठ।

कुंभः तरक्की की हवा, खुशखबरी दस्तक दे सकती है। नौकरी-व्यवसाय में नई राहें, सम्मान, सहयोग, और सफलता का पूरा साथ मिलेगा। घर में खुशियां, रिश्तों में सुधार, और विवाह योग्य लोगों के लिये शुभ समाचार। साझेदारी वाले व्यवसाय में लाभ। उपाय: सुंदरकांड का पाठ।

मीनः  तेज रफ्तार और अचानक ब्रेक वाला सप्ताह के संकेत हैं। कभी तेजी, कभी रुकावट, पढ़ाई और मानसिक शांति दोनों में उतार-चढ़ाव। खर्च ज्यादा न करें, वरना कर्ज का बोझ बढ़ सकता है। काम टालना भारी पड़ सकता है।
प्यार में धैर्य जरूरी। उपाय: केसर का तिलक लगाएं और विष्णु भगवान की आराधना करें।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

शिक्षा की मशाल बनकर उभरे सुनील बाबू…

Ramgarh(Prince Verma) : शिक्षा को समाज परिवर्तन का सबसे...

मानसून में बढ़ा डेंगू-मलेरिया का खतरा, क्या बोल गये मशहूर डॉ वर्मा… जानें

Ranchi : मानसून की दस्तक के साथ डेंगू और मलेरिया...

रेल यात्रियों के लिये बड़ा बदलाव: महिला कोच में घुसे तो मिलेगा ये दंड…

Kohramlive : भारतीय रेलवे ने यात्रियों के लिये नियमों...

90 साल की उम्र में दी परीक्षा, लिखी हौसले की नई इबारत…

Bihar : कहते हैं, सीखने की कोई उम्र नहीं...

चौपारण की खुशबू यादव ने BPSC में हासिल की कामयाबी…

Chouparan : संसाधनों की कमी और बड़े शहरों की...