साप्ताहिक राशिफल (8 से 14 दिसम्बर 2025), सितारों का नया संदेश…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : नीले आसमान में सजे ग्रह-नक्षत्र मानो इस सप्ताह कुछ खास कहने को उतावले हों, कहीं खुशियों की नई राह खुलेगी, तो कहीं सतर्कता की हल्की-सी दस्तक। दिसंबर की ठंडी हवा में उम्मीदों, अवसरों और एहतियातों का संगम, यही लेकर आ रहा है दिसंबर माह का दूसरा सप्ताह।

मेषः थकान भरे कदम, पर उम्मीद की लौ कायम रहेगी। इस सप्ताह कुछ पुराने दर्द फिर उभर सकते हैं, कंधों पर बोझ, मन में बेचैनी। यात्रायें होंगी, पर फल उम्मीद से कम। शरीर और मन दोनों थकेंगे। कार्यस्थल पर संयम जरूरी, सीनियर और जूनियर, दोनों से तालमेल बनाना होगा। प्रेम में उतावलापन न करें, मान की चोट लग सकती है। जीवनसाथी की सेहत का विशेष ध्यान रखें। उपाय: हर दिन तुलसी सेवा करें और श्री हरि मंत्र की एक माला जपें।

वृषभः मन का खिंचाव, परिवार की उलझनें रहेगी। सप्ताह की शुरुआत व्यस्तता और मानसिक खटपट लिये होगी। माता-पिता से किसी बात पर मनमुटाव संभव। पढ़ाई-प्रतियोगिता में मन भटक सकता है, लगन बनाये रखें। व्यापार में जोखिम से बचें। अचानक बड़े खर्च परेशान कर सकते हैं। प्रेम संबंध सामान्य, जीवनसाथी से मतभेद संभव। उपाय: प्रतिदिन स्फटिक श्रीयंत्र की पूजा करें और श्री सूक्त का पाठ करें।

मिथुनः किस्मत का दरवाजा खुलता हुआ दिख रहा। यह सप्ताह आपके लिये वरदान साबित हो सकता है। मनचाही नौकरी-काम मिलने की प्रबल संभावना है। घर में खुशियां, मन में हल्कापन रह सकता है। नौकरी में तरक्की, कारोबार में बढ़त। कोर्ट-कचहरी से राहत। सत्ता से जुड़े लोगों से संपर्क बढ़ेगा। प्रेम और वैवाहिक जीवन में मिठास रहेगी। उपाय: गणेश जी को दूर्वा चढ़ाएँ और गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें।

कर्कः थकान, चिंता और आर्थिक सतर्कता। कामकाज का बोझ अचानक बढ़ेगा। घर के किसी बुजुर्ग की सेहत चिंता बढ़ा सकती है। दोस्तों का बदला व्यवहार दिल दुखा सकता है, पर संयम रखें। खर्च बढ़ेंगे, बजट संभालकर चलें। कागज़ी काम में सावधानी जरूरी। उपाय: प्रतिदिन पारद शिवलिंग की पूजा कर शिव महिम्न स्तोत्र पढ़ें।

सिंहः  तरक्की का सूरज उगता हुआ झलकेगा। नये काम के प्रति उत्साह, लोग आपका व्यवहार और वाणी से प्रभावित होंगे। कार्यक्षेत्र में पदोन्नति का योग। विदेश या उच्च शिक्षा से जुड़ा शुभ समाचार। बिजनेस में बड़ी डील संभव। घर में प्रेम और सामंजस्य। प्रेम संबंध और भी गहरे होंगे। उपाय: सूर्य देव को अर्घ्य दें और आदित्य हृदय स्तोत्र पढ़ें।

कन्याः शुरुआत हल्की, पर अंत शानदार रहेगी। सप्ताह की शुरुआत भागदौड़ और पारिवारिक चिंता लिये होगी। खर्च ज्यादा, सुख-सुविधा और यात्रा पर धन व्यय होगा। मध्य में लंबी यात्रा संभव है। उत्तरार्ध सांत्वना और सफलता लेकर आयेगा, व्यापार में बढ़त, प्रेम में खुशियां। जीवनसाथी से सुख और संतान से गौरव। उपाय: देवी दुर्गा की पूजा करें और दुर्गा चालीसा पढ़ें।

तुलाः काम, चिंता और फिर राहत। कार्यभार और निजी समस्यायें शुरुआत में परेशान कर सकती हैं। मध्य में संतान से जुड़ी चिंता दूर होगी। व्यापार-करियर से जुड़ी यात्रा फायदेमंद। उत्तरार्ध में कोई बड़ी अभिलाषा पूरी होगी। संपत्ति विवाद निपटने की संभावना। प्रेम संबंधों में विश्वास बढ़ेगा, दांपत्य सुखमय रहेगा। उपाय: स्फटिक शिवलिंग की पूजा करें और शिव चालीसा का पाठ करें।

वृश्चिकः बड़ा बदलाव, बड़ी खुशियां। करियर में अचानक उछाल, मान-सम्मान बढ़ेगा। अटका हुआ पैसा मिल सकता है।प्रतियोगिता में सफलता संभव। व्यवसाय में बड़ी डील फाइनल। प्रेम गहरायेगा। तीर्थाटन का योग है। उपाय: हनुमान जी की पूजा करें और श्री सुंदरकांड पढ़ें।

धनुः दौड़भाग, दबाव और धैर्य की परीक्षा। यात्रा से सप्ताह की शुरुआत। नौकरी में जिम्मेदारियां बढ़ेंगी, थोड़ा तनाव संभव। जोखिम भरा निवेश बिल्कुल न करें। छात्रों को दुगनी मेहनत की जरूरत। प्रेम संबंध में सावधानी। उपाय: केसर का तिलक लगाएँ और नारायण कवच का पाठ करें।

मकरः स्वास्थ्य व रिश्तों में सावधानी की जरूरत। खानपान बिगड़ने पर स्वास्थ्य प्रभावित होगा। वाहन सावधानी से चलायें, नशे से दूर रहें। घर में किसी समस्या से मन दुखी रह सकता है। बिजनेस में अचानक समस्या। योजनायें किसी से साझा न करें। प्रेम में संवाद, विवाह में संवेदनशीलता जरूरी। उपाय: हनुमान जी की पूजा करें और बजरंग बाण पढ़ें।

कुंभः आलस्य से बचें, अभिमान छोड़ें। शुरुआत में कारोबार ठीक चलेगा, पर घर की चिंता रहेगी। नौकरी में विनम्रता जरूरी, वरना प्रोजेक्ट छूट सकता है। बीच सप्ताह में शत्रु सक्रिय, सावधानी रखें। प्रेम में भावनाओं को दबायें नहीं। विवाह में समय दें, रिश्ते निखरेंगे। उपाय: भगवान शिव की पूजा करें और रुद्राष्टक पढ़ें।

मीनः सौभाग्य, सम्मान और प्रेम की बयार। मेहनत का पूरा फल मिलेगा। करियर में अनुकूलता, सीनियर मेहरबान। नई ट्रेनिंग व स्किल बढ़ाने का अवसर। विदेश व शोध कार्य में सफलता। तीर्थ यात्रा संभव। सामाजिक मान-सम्मान बढ़ेगा। दांपत्य जीवन सुखमय। उपाय: विष्णु-तुलसी पूजा करें और शाम को तुलसी के पास घी का दीप जलायें।

इसे भी पढ़ें : पुलिस इंस्पेक्टर बोले, युवाओं का समय सबसे खास…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

पेट्रोल-डीजल फिर महंगा, इतने बढ़ गये दाम… जानें

Kohramlive : देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों...

रांची में 15 पुलिस अधिकारी इधर से उधर… देखें लिस्ट

Ranchi : राजधानी रांची में 15 पुलिस अधिकारियों को...

नहाते ही बदन पर रेंगते हैं छोटे-छोटे कीड़े… देखें वीडियो

Ranchi(Akhilesh Kumar) : रांची से सटे नामकुम के लालखटंगा...