Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा के रंका में परियोजना कन्या उच्च विद्यालय का प्रांगण आज थोड़ा अलग चमक रहा था, क्योंकि वहां बेटियों के सपनों, साहस और संकल्प को नया आसमान देने वाला एक महत्वपूर्ण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह आयोजन रंका अंचल के पुलिस निरीक्षक और जिला विधिक सेवा प्राधिकार (DLSA) गढ़वा से जुड़े पीएलवी एवं समाजसेवी अमरेंद्र कुमार के साझा प्रयास से संभव हुआ। छात्राओं को संबोधित करते हुये पुलिस इंस्पेक्टर ने कहा कि आज का समय युवाओं का है और बेटियां इसमें किसी से कम नहीं। देश की सर्वोच्च कुर्सियों पर बैठी महिलायें अपनी प्रतिभा से भारत का नाम दुनिया में रोशन कर रही हैं। उन्होंने रानी लक्ष्मीबाई से लेकर कल्पना चावला और मैरी कॉम तक कई महिला आदर्शों का जिक्र कर छात्राओं को प्रेरित किया।
पुलिस इंस्पेक्टर ने आगे कहा कि “आपकी पढ़ाई, आपकी शक्ति, यही देश को अग्रिम पंक्ति में ले जाने वाली सबसे मजबूत नींव है। अपने परिवार का ही नहीं, इस देश का भी नाम रोशन करना आपकी जिम्मेदारी है। कार्यक्रम में उपस्थित पीएलवी अमरेंद्र कुमार ने छात्राओं को शिक्षा के महत्व, कानूनी समानता और महिला सुरक्षा से जुड़े अधिकारों की सरल जानकारी दी, ताकि हर बेटी न केवल जागरूक हो बल्कि खुद और दूसरों के लिये आवाज उठाने का साहस भी पा सके।
इसे भी पढ़े :ठिठुर रहे झारखंड के ये जिले, 3 डिग्री हुआ तापमान… जानें कहां






