spot_img
spot_img

साप्ताहिक राशिफल (25 से 31 अगस्त 2025)

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : नौकरी, व्यापार, सेहत, करियर और रिश्तों में कैसा रहेगा आपका आने वाला हफ्ता? जानिए अपनी चंद्र राशि के आधार पर, इस हफ्ते सितारे संकेत दे रहे हैं कि परिस्थितियां अक्सर बदलती रहेंगी। कहीं नई सफलता, तो कहीं पुराने झंझट। ऐसे में संयम और सकारात्मक सोच ही आपका सबसे बड़ा सहारा बन सकती है।

मेष (Aries)

सप्ताह की शुरुआत धमाकेदार, लेकिन अंत में थोड़ी सावधानी की जरूरत। नौकरी में तारीफ मिलेगी, पर बॉस से तालमेल बिगड़ सकता है। व्यापारियों को फायदा होगा, परंतु लालच में आकर बड़ा निवेश न करें। रिश्तों में आपकी जिद या दखलअंदाजी नुकसान पहुंचा सकती है। उपाय: रोज सूर्योदय पर अर्घ्य दें।

वृषभ (Taurus)

उतार-चढ़ाव वाला हफ्ता। खर्च अचानक बढ़ेंगे, बजट गड़बड़ा सकता है। कारोबार में मंदी, पर धैर्य रखेंगे तो रास्ता निकल आयेगा। परिवार और सेहत दोनों पर ध्यान दें। उपाय: शिवलिंग पर सफेद चंदन से तिलक करें।

मिथुन (Gemini)

साधारण पर फलदायी सप्ताह। करियर में यात्रा के योग, जिससे नए अवसर मिलेंगे। पढ़ाई करने वालों के लिये शुभ समय। रिश्तों में नजदीकियां बढ़ेंगी। उपाय: गणपति को दूर्वा चढ़ायें।

कर्क (Cancer)

सावधानी ज़रूरी। आलस्य या टालमटोल भारी पड़ सकता है। नौकरी में काम का बोझ और कम सहयोग। धन खर्च ज़्यादा, बजट बिगड़ेगा। सेहत और वाहन पर ध्यान दें। उपाय: शिवलिंग पर तांबे के लोटे से जल चढ़ायें।

सिंह (Leo)

चमक और सफलता वाला हफ्ता। करियर और पढ़ाई में अच्छे नतीजे। पुराने रिश्ते सुधरेंगे। प्रेम और वैवाहिक जीवन में खुशियां। उपाय: विष्णुजी को केसर का तिलक अर्पित करें।

कन्या (Virgo)

सामान्य, पर चुनौतियों वाला समय। घरेलू उलझनें कामकाज को प्रभावित करेंगी। विरोधियों से सावधान रहें। सेहत और खर्च दोनों परेशान कर सकते हैं। उपाय: तुलसी की सेवा करें।

तुला (Libra)

धीमी गति, धीरे-धीरे सुधरते हालात। काम समय पर पूरे नहीं होंगे। खर्च और रिश्तों में टकराव हो सकता है। सप्ताह के अंत तक हालात सुधरेंगे। उपाय: माँ दुर्गा को लाल फूल चढ़ायें।

वृश्चिक (Scorpio)

मिले-जुले नतीजे। नये स्रोतों से धन मिलेगा। कारोबार में लाभ, पर निवेश सोच-समझकर। रिश्तों और प्रेम में नज़दीकियां। उपाय: रोज हनुमान चालीसा का सात बार पाठ करें।

धनु (Sagittarius)

संघर्ष भरा हफ्ता। कार्यक्षेत्र में बदलाव और भाग्य का कम सहयोग। मेहनत ज़्यादा, सफलता धीरे-धीरे। व्यवसाय में उतार-चढ़ाव। उपाय: नारायण कवच का पाठ करें।

मकर (Capricorn)

सितारे मेहरबान। करियर में सफलता, कारोबारियों को लाभ। सत्ता से जुड़ाव फायदेमंद। रिश्तों और पढ़ाई दोनों में शुभ समाचार। उपाय: शिव महिम्न स्तोत्र का पाठ करें।

कुंभ (Aquarius)

सामान्य, पर ध्यान देने वाला समय। अचानक खर्च और स्वास्थ्य समस्या। यात्रा के योग, सामान संभालें। रिश्तों से बल मिलेगा, जीवनसाथी सहयोगी। उपाय: बजरंग बाण का पाठ करें।

मीन (Pisces)

मिश्रित फलदायी। घरेलू विवाद और संपत्ति के झगड़े। नौकरी में काम का बोझ बढ़ेगा। व्यापार में छोटी-छोटी गलतियां भारी पड़ सकती हैं। प्रेम और वैवाहिक जीवन में संयम रखें। उपाय: विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

शिक्षा की मशाल बनकर उभरे सुनील बाबू…

Ramgarh(Prince Verma) : शिक्षा को समाज परिवर्तन का सबसे...

मानसून में बढ़ा डेंगू-मलेरिया का खतरा, क्या बोल गये मशहूर डॉ वर्मा… जानें

Ranchi : मानसून की दस्तक के साथ डेंगू और मलेरिया...

रेल यात्रियों के लिये बड़ा बदलाव: महिला कोच में घुसे तो मिलेगा ये दंड…

Kohramlive : भारतीय रेलवे ने यात्रियों के लिये नियमों...

90 साल की उम्र में दी परीक्षा, लिखी हौसले की नई इबारत…

Bihar : कहते हैं, सीखने की कोई उम्र नहीं...

चौपारण की खुशबू यादव ने BPSC में हासिल की कामयाबी…

Chouparan : संसाधनों की कमी और बड़े शहरों की...