Kohramlive : जून का अंतिम सप्ताह, आसमान में चल रही ग्रहों की चुपचाप चालें अब जीवन के रंगमंच पर नया नाटक रच रही हैं। कहीं प्यार की मीठी फुहारें हैं, तो कहीं कर्मों की कसौटी पर टिकी हुई परीक्षा। सूर्य की रश्मियां आत्मबल दे रही हैं, चंद्रमा भावनाओं की नाव हिला रहा है और शनि, वो निष्ठुर गुरु हर कदम को तौल रहा है। आइये, जानें चंद्र राशि के अनुसार इस सप्ताह की कहानी(साप्ताहिक राशिफल)…
मेष
भाग-दौड़ है, अड़चनें हैं और मन के भीतर उठता है हताशा का धुंधलका। लेकिन याद रहे, हारिये न हिम्मत, बिसारिये न राम। यह सप्ताह आपको धैर्य, अनुशासन और पूर्ण समर्पण की सीख देगा। प्रेम में सावधानी, करियर में सजगता और संबंधों में सुलह यही है आपके सप्ताह की कुंजी।
वृषभ
धीमी चाल से चलता व्यापार और बढ़ते खर्चे आपको उलझा सकते हैं। इस हफ्ते दिल से ज़्यादा दिमाग की सुनें। भावनाओं में बह कर कोई फैसला न लें—न प्रेम में, न कारोबार में। सेहत और संबंध, दोनों ही मोर्चों पर संतुलन रखें।
मिथुन
गति है, उत्साह है, और साथ है किस्मत का! अधूरे काम पूरे होंगे और अटके धन की राह खुलेगी। यह सप्ताह आपको नई शुरुआतों और नई योजनाओं का संकेत देगा। रिश्तों में मिठास बढ़ेगी।
कर्क
सावधान रहें, क्योंकि लोग आपकी मासूमियत को हथियार बना सकते हैं। करियर और पारिवारिक उलझनों में खुद को बंटा हुआ पाएंगे। फिर भी कोई अपना मददगार बन कर साथ देगा। संवाद में विनम्रता और मन में संयम रखें।
सिंह
वित्तीय मोर्चे पर सतर्कता रखें। आय से अधिक खर्च परेशान कर सकते हैं। विदेश से जुड़े कार्यों में अवसर मिल सकता है। रिश्तों में प्रभुत्व की बजाय प्रेम अपनाये। वरना समीकरण बिगड़ सकते हैं।
कन्या
सोच-समझकर लिये गये फैसले फल देंगे। व्यापार में वृद्धि और करियर में नई राहें खुलेंगी। जीवनसाथी से शुरुआती मनमुटाव हो सकता है, लेकिन सप्ताह के अंत में मिठास लौट आयेगी।
तुला
शुभ समाचारों का संग और सौभाग्य का साथ मिलेगा। पुराने विवाद सुलझेंगे और कामयाबी आपकी दस्तक सुनेगी। प्रेम और परिवार दोनों ही आपकी ताकत बनेंगे।
वृश्चिक
इस सप्ताह संभलकर चलना होगा। साझेदारी में सावधानी, सेहत में सतर्कता और रिश्तों में सहनशीलता की जरूरत है। छोटी-छोटी बातें आपके मूड पर असर डाल सकती हैं।
धनु
राह में कुछ कांटे जरूर हैं, पर कदम बढ़ते रहें तो मंज़िल दूर नहीं। आर्थिक लाभ, करियर में विकास और घर-परिवार में खुशहाली तीनों ही इस सप्ताह आपका स्वागत करेंगे।
मकर
जल्दबाजी में कोई भी कदम नुकसानदेह हो सकता है। सेहत पर ध्यान दें और आर्थिक मामलों में संयम रखें। प्रेम में मधुरता बनी रहेगी, लेकिन प्रोफेशनल चुनौतियां ध्यान मांगेंगी।
कुंभ
नई योजनाएं बनेंगी, और अटकी परियोजनाओं में गति आयेगी। करियर, संबंध और स्वास्थ्य तीनों में शुभ संकेत। कोई सामाजिक समारोह आपकी छवि को निखारेगा।
मीन
भावनाओं की गहराई में कहीं निर्णय की स्पष्टता खो सकती है। इसलिए ठहरें, सोचें, और फिर कदम बढ़ायें। कारोबार में सतर्कता, रिश्तों में संवाद और मन में शांति आवश्यक है।
Diaclaimer : यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए कोहरामलाइव डॉट कॉम उत्तरदायी नहीं है।
इसे भी पढ़ें : कोर्ट परिसर में योग का रंग, जज-से लेकर कर्मी तक सबने साधा तन-मन
इसे भी पढ़ें : जब आसमां में अटकी रही सांस, फिर पायलट ने क्या किया… जानें








