spot_img
spot_img

कोर्ट परिसर में योग का रंग, जज-से लेकर कर्मी तक सबने साधा तन-मन

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Garhwa(Nityanand Dubey) : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर गढ़वा सिविल कोर्ट और नगर उंटारी अनुमंडल न्यायालय में कुछ अलग ही नजारा दिखा। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश नलीन कुमार के आदेश पर और जिला विधिक सेवा प्राधिकार की सचिव निभा रंजना लकड़ा की देखरेख में योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शुरुआत हुई दीप जलाकर, जिसे कुटुंब न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश कौशल किशोर झा, जिला जज प्रभात कुमार शर्मा और अन्य न्यायिक पदाधिकारियों ने किया। योग शिक्षक विनोद कुमार पाठक ने जब योग सिखाना शुरू किया, तो कोर्ट परिसर में जैसे जीवन की नई ऊर्जा भर गई। बजरासन से लेकर वृक्षासन, ताड़ासन से लेकर अर्धचक्रासन तक, सबने खूब मन लगाकर सीखा। फिर आया प्राणायाम का नंबर, कपालभाति, भ्रामरी और अनुलोम-विलोम की मधुर लय में हर कोई खुद से जुड़ता दिखा।

न्यायाधीश कौशल किशोर झा ने कहा, “योग सिर्फ एक्सरसाइज नहीं, ये मन को शांत रखने का तरीका है। इसे रोजाना की आदत बनायें। सचिव निभा रंजना लकड़ा ने कहा, “योग हमें तन और मन से मजबूत बनाता है। रोज 10 मिनट भी करेंगे, तो जीवन बदल जायेगा।”  पूरे कार्यक्रम में न्यायाधीश, कर्मचारी और कोर्ट स्टाफ बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

संडे हो या मंडे, रोज खायें 2 अंडे, कितना मिलता है प्रोटीन… जानें

Kohramlive : अंडा उन चुनिंदा खाद्य पदार्थों में शामिल...

रेलवे में खिलाड़ियों के लिये निकली वैकेंसी… डिटेल्स जानें

Kohramlive : खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने...

दुनिया के सबसे ताकतवर इंसान ट्रंप का ‘उड़ता हुआ व्हाइट हाउस’, जानें खासियत…

Kohramlive : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कतर से...

गुरु का पुष्य नक्षत्र में प्रवेश, 61 दिनों तक इन राशियों पर बरसेगी कृपा…

Kohramlive : वैदिक ज्योतिष में ग्रहों के गोचर को विशेष...