Kohramlive : इंडिगो की फ्लाइट गुवाहाटी से चेन्नई जा रही थी। मौसम ठीक था, उड़ान सुचारू, लेकिन चेन्नई एयरपोर्ट पर जब विमान को लैंडिंग की अनुमति नहीं मिली, तो समय बीतता गया और ईंधन घटता गया। समाचार एजेंसी ANI के हवाले से मीडिया में आई खबरों के अनुसार, रात 8.11 बजे, जब चेन्नई में रनवे की भीड़ ने पायलट को और इंतजार करने को कहा, तो उन्होंने ‘फ्यूल मेडे’ संदेश भेज दिया। यह कोई मामूली कॉल नहीं, यह आसमान से आई एक चेतावनी थी कि अब वक्त कम है, और जमीन चाहिये। रात 8.15 बजे, विमान को बंगलूरू एयरपोर्ट पर उतरने की इजाजत मिली। वहां यात्रियों को उतारा गया, ईंधन भरा गया और जलपान कराया गया। रात 10.24 बजे, विमान ने फिर एक बार उड़ान भरी, इस बार चेन्नई की ओर, शांति और सुरक्षा के साथ। घटना के बाद नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) और अन्य सक्षम अधिकारी सूचित किये गये हैं। यह स्पष्ट है, हवाई सुरक्षा में कोई समझौता नहीं होगा।
एक ही रोज में बदल गये 15 IPS और कई जिलों के DSP… देखें लिस्ट
Kohramlive : हरियाणा सरकार ने 15 IPS और 21...
मानसून में बढ़ जाता है जॉन्डिस का खतरा, बचने के ये बेहतर उपाय…
Kohramlive : मानसून के दौरान दूषित पानी और भोजन...
Facebook Live के दौरान सुनाई दी महिला चीख, वीडियो वायरल…
Kohramlive : हिमाचल प्रदेश के शिमला के रामपुर उपमंडल...
रिटायर्ड जज पहुंचे बिलौटी गांव, तिवारी एन’काउंटर केस की जांच शुरू…
Bihar : भोजपुर के चर्चित भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर...
ड्रग्स के खिलाफ अब और बड़ी जंग, अमित शाह ने जारी किया नया रोडमैप…
New Delhi : देश को नशा मुक्त बनाने की...







