साप्ताहिक राशिफल (16 Mar to 22 Mar 2026): चमकेगी इनकी किस्मत…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : मार्च 2026 का तीसरा सप्ताह कई मायनों में खास रहने वाला है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल कुछ राशियों के लिये नई संभावनाओं के द्वार खोल सकती है, जबकि कुछ लोगों को इस दौरान धैर्य और समझदारी से कदम बढ़ाने की जरूरत होगी। यह सप्ताह जीवन के अलग-अलग क्षेत्रों में बदलाव और हलचल का संकेत दे रहा है। ज्योतिषीय दृष्टि से देखें तो कई राशियों के जातकों को करियर, कारोबार और आर्थिक मामलों में सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। वहीं कुछ लोगों को धन, सेहत और रिश्तों के मामलों में संतुलित दृष्टिकोण अपनाने की सलाह दी जा रही है। आइये जानते हैं 16 से 22 मार्च 2026 तक का साप्ताहिक राशिफल..

मेषः मेष राशि के जातकों को इस सप्ताह अपने कामकाज और फैसलों में विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता होगी। सार्वजनिक स्थानों पर ऐसा कोई कार्य न करें जिससे आपकी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचे। वाहन चलाते समय सतर्क रहें, अन्यथा चोट या आर्थिक हानि की आशंका है। सप्ताह के शुरुआती दिनों में करियर और कारोबार में अपेक्षाकृत कम लाभ मिलने की संभावना है। व्यवसायियों को बाजार की मंदी से जूझना पड़ सकता है। धन के लेन-देन और कागजी कार्यों में लापरवाही न करें। सप्ताह के मध्य में नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर विवाद से बचने की सलाह है। हालांकि सप्ताह के अंत तक परिस्थितियां धीरे-धीरे अनुकूल होती दिखाई देंगी। रिश्तों में मधुरता बनाये रखने के लिये व्यवहार में विनम्रता रखें। उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा में बजरंग बाण का पाठ करें।

वृषभः वृषभ राशि के लिये यह सप्ताह बेहद शुभ संकेत लेकर आया है। इस दौरान आपके अधिकांश कार्य समय पर और मनचाहे तरीके से पूरे होंगे, जिससे आत्मविश्वास बढ़ेगा। सप्ताह के प्रारंभ में मेहनत के बल पर कोई बड़ी उपलब्धि मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में सम्मान बढ़ेगा और वरिष्ठों का सहयोग प्राप्त होगा। व्यवसायियों को भी इस सप्ताह अच्छा लाभ मिलने के संकेत हैं। पहले किये गये निवेश से धन लाभ संभव है। सप्ताह के अंत में काम के सिलसिले में यात्रा हो सकती है, जो लाभकारी साबित होगी। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। उपाय: प्रतिदिन स्फटिक के शिवलिंग की पूजा करें और शिव चालीसा का पाठ करें।

मिथुनः मिथुन राशि के लिये यह सप्ताह भागदौड़ भरा रहेगा, लेकिन मेहनत का सकारात्मक परिणाम मिलेगा। करियर और कारोबार में प्रगति के संकेत हैं। सप्ताह की शुरुआत में किसी प्रिय मित्र या रिश्तेदार से मुलाकात संभव है। अचानक पिकनिक या यात्रा का कार्यक्रम भी बन सकता है। सप्ताह के मध्य में कोई शुभ समाचार मिलने की संभावना है। कोर्ट-कचहरी के मामलों में भी राहत मिल सकती है। हालांकि सप्ताह के अंत में स्वास्थ्य पर थोड़ा ध्यान देने की जरूरत है। उपाय: प्रतिदिन भगवान विष्णु की पूजा में विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।

कर्कः कर्क राशि के जातकों के लिये यह सप्ताह सौभाग्य लेकर आया है। जीवन के अधिकांश क्षेत्रों में अनुकूलता बनी रहेगी। सप्ताह की शुरुआत यात्रा से हो सकती है, जो नये संपर्क और अवसर प्रदान करेगी। छात्रों को पढ़ाई में सफलता मिलेगी और नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छे अवसर मिल सकते हैं। परिवार में सुख-शांति और सामंजस्य बना रहेगा। वैवाहिक जीवन भी सुखद रहेगा। उपाय: प्रतिदिन भगवान शिव की पूजा में शिव चालीसा का पाठ करें।

सिंहः सिंह राशि के लोगों को इस सप्ताह विशेष सावधानी बरतनी होगी। स्वास्थ्य, संबंध और कार्यक्षेत्र में लापरवाही नुकसान पहुंचा सकती है। नौकरीपेशा लोगों पर काम का दबाव बढ़ सकता है। व्यवसायियों को फंसे हुये धन को निकालने के लिये अधिक प्रयास करना पड़ सकता है। सप्ताह के मध्य में भूमि या संपत्ति से जुड़े विवाद सामने आ सकते हैं। निवेश करते समय जोखिम से बचें और रिश्तों में संवाद बनाये रखें। उपाय: प्रतिदिन सूर्य देव को अर्घ्य दें और सूर्याष्टक का पाठ करें।

कन्याः कन्या राशि के लिये यह सप्ताह औसत रहने वाला है। मेहनत के मुकाबले अपेक्षित परिणाम कम मिल सकते हैं, जिससे मन थोड़ा खिन्न रह सकता है। कार्यक्षेत्र में विरोधियों की बातों को नजरअंदाज करते हुए अपने काम पर ध्यान देना बेहतर रहेगा। सप्ताह के अंत तक परिस्थितियों में सकारात्मक बदलाव संभव है। संतान से जुड़े मामलों को लेकर थोड़ी चिंता रह सकती है। उपाय: प्रतिदिन भगवान गणेश को दूर्वा अर्पित कर पूजा करें।

तुलाः तुला राशि के लिये यह सप्ताह बेहद शुभ रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत किसी अच्छी खबर से हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत की सराहना होगी और महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है। व्यवसायियों को बाजार से फंसा धन वापस मिलने की संभावना है। सप्ताह के अंत में आय के नये स्रोत बन सकते हैं और पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। उपाय: प्रतिदिन मां दुर्गा की पूजा कर दुर्गा चालीसा का पाठ करें।

वृश्चिकः वृश्चिक राशि के लिए यह सप्ताह सौभाग्य से भरपूर रहेगा। करियर और कारोबार के सिलसिले में यात्रा हो सकती है, जो लाभदायक साबित होगी। कार्यस्थल पर आपकी प्रतिभा की सराहना होगी और वरिष्ठों से महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है। पैतृक संपत्ति से जुड़े विवाद सुलझ सकते हैं। परिवार के साथ धार्मिक यात्रा के योग भी बन रहे हैं। उपाय: प्रतिदिन हनुमान चालीसा का सात बार पाठ करें।

धनुः धनु राशि के लिये यह सप्ताह शुभ परिणाम देने वाला रहेगा। लंबे समय से चली आ रही समस्याओं का समाधान मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में सहयोग मिलेगा और आपकी कार्यशैली की सराहना होगी। व्यवसायियों को कारोबार बढ़ाने के नये अवसर मिल सकते हैं। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी और प्रेम संबंध भी मजबूत होंगे। उपाय: प्रतिदिन भगवान विष्णु को केसर का तिलक लगाकर पूजा करें।

मकरः मकर राशि के लिये यह सप्ताह प्रगति और सफलता के अवसर लेकर आया है। करियर और कारोबार में आगे बढ़ने के कई मौके मिल सकते हैं। सप्ताह के मध्य में संतान से जुड़ी कोई खुशखबरी मिल सकती है। सप्ताह के अंत में कोई बड़ा काम पूरा होने से मानसिक संतोष मिलेगा। परिवार में प्रेम और एकता बनी रहेगी। उपाय: प्रतिदिन भगवान शिव की पूजा कर रुद्राष्टक का पाठ करें।

कुंभः कुंभ राशि के लिये यह सप्ताह सामान्य फलदायी रहेगा। जल्दबाजी में लिये गये फैसलों से बचना होगा। नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। विरोधी भी सक्रिय रह सकते हैं। सप्ताह के अंत में भूमि या संपत्ति से जुड़े विवाद सामने आ सकते हैं। धन के लेन-देन में सावधानी बरतें। उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा में बजरंग बाण का पाठ करें।

मीनः मीन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह उतार-चढ़ाव भरा रह सकता है। धन, समय और ऊर्जा का सही प्रबंधन करना जरूरी होगा। स्वास्थ्य पर ध्यान दें और परिवार में विवाद से बचें। कार्यक्षेत्र में अधिक काम के कारण तनाव महसूस हो सकता है। लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित रखें और रिश्तों में मधुरता बनाये रखें। उपाय: प्रतिदिन भगवान विष्णु की पूजा में नारायण कवच का पाठ करें।

डिस्क्लेमरः यह जानकारी ज्योतिषीय मान्यताओं और धार्मिक ग्रंथों पर आधारित है। इसकी सटीकता या पूर्णता के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं ली जाती।

इसे भी पढ़ें : बेकाबू कार ने भीड़ को रौं’दा, गुस्साये लोगों ने किया रोड जाम… देखें वीडियो

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles: