spot_img
spot_img

साप्ताहिक राशिफल (15 से 21 सितंबर 2025)

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : पितृपक्ष के इस पावन समय में जब लोग अपने पूर्वजों को श्रद्धांजलि दे रहे हैं, तब आसमान के ग्रह भी एक नई चाल चल रहे हैं। इस हफ्ते सूर्य, बुध और शुक्र तीन बड़े ग्रह अपनी-अपनी राशि बदलेंगे। इनके साथ ही बुधादित्य, गजकेसरी, नवपंचम, लाभ दृष्टि, त्रिएकादश, मालव्य और भद्र जैसे शुभ राजयोगों का निर्माण होगा। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, यह सप्ताह किसी के लिये सौभाग्य का द्वार खोलेगा, तो किसी के धैर्य की परीक्षा लेगा। कोई अचानक धन पायेगा, कोई करियर में ऊंचाई छुयेगा, तो कोई रिश्तों में नया उजाला पायेगा। सितारे कह रहे हैं — साहस रखो, कर्म करो और अवसर का स्वागत करो। आइये जानते हैं, 12 राशियों का साप्ताहिक राशिफल—

मेष (Aries):  नई योजनाओं की शुरुआत होगी। नौकरी और कारोबार में मेहनत रंग लायेगी। अचानक धन लाभ के योग हैं। प्रेम जीवन मीठा रहेगा, पर सेहत पर ध्यान दें।

वृषभ (Taurus): कामकाज का दबाव रहेगा लेकिन हिम्मत से आगे बढ़ेंगे। निवेश सोच-समझकर करें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। पढ़ाई में ध्यान बढ़ाने की जरूरत है।

मिथुन (Gemini): संवाद की ताकत काम आयेगी। बिजनेस में विस्तार और लाभ के योग हैं। परिवार और प्रेम जीवन सुखद रहेगा। छोटी यात्राएँ लाभकारी होंगी।

कर्क (Cancer): जिम्मेदारियां बढ़ेंगी, मन व्यस्त रहेगा। पैसों में सावधानी बरतें। प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव संभव, लेकिन बातचीत से हल मिलेगा। सेहत धीरे-धीरे सुधरेगी।

सिंह (Leo): तरक्की के नये मौके मिलेंगे। व्यापार में लाभ, नौकरी में पदोन्नति की संभावना। परिवार में शुभ समाचार मिल सकता है। स्वास्थ्य में सुधार होगा।

कन्या (Virgo):  सप्ताह की शुरुआत चुनौतियों से होगी। सहकर्मियों से विवाद संभव। खर्च बढ़ सकते हैं, पर परिवार का सहयोग मिलेगा। वीकेंड में मन प्रसन्न रहेगा।

तुला (Libra): सामाजिक मेलजोल बढ़ेगा। नये संबंध बनेंगे, जो करियर में मददगार साबित होंगे। रोमांटिक जीवन में नई शुरुआत संभव। खर्चों में संयम रखें।

वृश्चिक (Scorpio): कामकाज में व्यस्तता रहेगी। जिम्मेदारियों के बीच लाभ होगा। परिवार और प्रेम जीवन सुखद रहेगा। पढ़ाई में सफलता मिलेगी। सेहत सामान्य रहेगी।

धनु (Sagittarius): भाग्य आपका साथ देगा। नौकरीपेशा को प्रमोशन और व्यवसायियों को नये अवसर मिलेंगे। प्रेम जीवन स्थिर रहेगा। सेहत और आत्मविश्वास दोनों अच्छे रहेंगे।

मकर (Capricorn): कड़ी मेहनत करनी होगी। सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। खर्चों में सावधानी रखें। प्रेम जीवन में धैर्य जरूरी। वीकेंड में लाभ और राहत के योग हैं।

कुंभ (Aquarius):  नये अवसर सामने आयेंगे। योजनायें सफल होंगी। परिवार में खुशहाली रहेगी। प्रेम जीवन में सकारात्मकता आयेगी। विद्यार्थी प्रगति करेंगे। यात्रायें लाभकारी रहेंगी।

मीन (Pisces): आत्मविश्वास बढ़ेगा। कार्यस्थल पर काम की सराहना होगी। व्यवसाय में लाभ और परिवार से सहयोग मिलेगा। प्रेम संबंध मजबूत होंगे। शुभ समाचार की संभावना है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

शिक्षा की मशाल बनकर उभरे सुनील बाबू…

Ramgarh(Prince Verma) : शिक्षा को समाज परिवर्तन का सबसे...

मानसून में बढ़ा डेंगू-मलेरिया का खतरा, क्या बोल गये मशहूर डॉ वर्मा… जानें

Ranchi : मानसून की दस्तक के साथ डेंगू और मलेरिया...

रेल यात्रियों के लिये बड़ा बदलाव: महिला कोच में घुसे तो मिलेगा ये दंड…

Kohramlive : भारतीय रेलवे ने यात्रियों के लिये नियमों...

90 साल की उम्र में दी परीक्षा, लिखी हौसले की नई इबारत…

Bihar : कहते हैं, सीखने की कोई उम्र नहीं...

चौपारण की खुशबू यादव ने BPSC में हासिल की कामयाबी…

Chouparan : संसाधनों की कमी और बड़े शहरों की...