Kohramlive : जनवरी का यह सप्ताह कई राशियों के लिये भाग्यवर्धक, सम्मान बढ़ाने वाला और करियर में उछाल देने वाला साबित हो सकता है। मकर राशि में बुध, मंगल, शुक्र और सूर्य की युति से चतुर्ग्रही योग बन रहा है। वहीं, बुधादित्य योग, लक्ष्मी नारायण राजयोग, मंगल आदित्य राजयोग, शुक्रादित्य योग, इन योगों का असर कई राशियों के जीवन में बड़ा परिवर्तन ला सकता है। यह राशिफल चंद्र राशि पर आधारित है। यह सप्ताह कई राशियों के लिये राजयोगों से भरा है, तो कुछ के लिये संयम और सावधानी का संदेश लेकर आया है। ग्रह अनुकूल हों या प्रतिकूल समझदारी, धैर्य और कर्म ही सबसे बड़ा उपाय है।
मेषः करियर की उड़ान, खुशियों की दस्तक। दशम भाव में चतुर्ग्रही योग से प्रमोशन, नई जिम्मेदारी या बिजनेस ग्रोथ के योग। मेहनत रंग लायेगी।
वृषभः सावधानी जरूरी। अष्टम भाव का प्रभाव मानसिक तनाव और अचानक खर्च दे सकता है। वाहन, स्वास्थ्य और निवेश में सतर्क रहें।
मिथुनः रिश्तों में मजबूती, डील फाइनल। पार्टनरशिप, विवाह और नौकरी में लाभ। लग्न में गुरु से किस्मत का पूरा साथ मिलेगा।
कर्कः विवाह और साझेदारी के लिये शुभ। सप्तम भाव सक्रिय। बिजनेस डीलिंग और रिश्तों में स्थिरता व लाभ।
सिंहः उतार-चढ़ाव भरा सप्ताह। शनि ढैय्या और केतु का असर। स्वास्थ्य व मानसिक शांति पर ध्यान दें। संतान और व्यापार पक्ष ठीक।
कन्याः धीरे-धीरे सुधार। करियर में प्रगति के संकेत। शिक्षा, इंटरव्यू और योजना बनाने के लिये अनुकूल समय।
तुलाः परिवर्तन का दौर। शुरुआत में बेचैनी, लेकिन 15–18 जनवरी से राहत। वाहन या मकान से जुड़ा फैसला संभव।
वृश्चिकः भ्रम से बचें। राहु-केतु के कारण अस्थिरता। किसी पर आंख बंद कर भरोसा न करें। संयम और ध्यान जरूरी।
धनुः अंत में राहत और लाभ। 12–17 जनवरी दबाव भरा, लेकिन 17 के बाद धन लाभ, सैलरी या रुका पैसा मिल सकता है।
मकरः सप्ताह का सुपरस्टार। चतुर्ग्रही योग से आत्मविश्वास, करियर ग्रोथ और नये अवसर। स्वास्थ्य और प्रतिष्ठा में वृद्धि।
कुंभः मानसिक दबाव से बचें। साढ़ेसाती का असर। कार्यस्थल राजनीति से दूर रहें। धैर्य और पूजा लाभकारी।
मीनः लाभ और मान-सम्मान। लाभ भाव सक्रिय। धन, प्रतिष्ठा और नये अवसर मिल सकते हैं। शनि पूजा शुभ।
Disclaimer: यह राशिफल सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। किसी भी महत्वपूर्ण निर्णय से पहले विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें।








