spot_img

अचानक मौसम ने ली करवट, आंधी-बिजली-बारिश का अलर्ट

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : झारखंड में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने अचानक करवट ले ली है। शनिवार को आसमान में बादलों ने डेरा डाला और कई जिलों में बारिश, गरज और तेज हवाओं का अलर्ट जारी कर दिया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर-पूर्वी झारखंड के देवघर, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ और साहिबगंज में वज्रपात और तेज हवाओं का खतरा है। वहीं रांची, बोकारो, हजारीबाग, रामगढ़ समेत मध्य झारखंड के जिलों में भी मौसम का असर दिखेगा। दक्षिणी इलाकों जैसे जमशेदपुर, चाईबासा, सिमडेगा और सरायकेला में 40-50 किमी/घंटा की रफ्तार से हवा चलने और बिजली गिरने की आशंका है।

26 से 28 अप्रैल को और सक्रिय होगा मौसम 

मौसम विभाग ने साफ किया है कि 26 से 28 अप्रैल के बीच सिस्टम और सक्रिय होगा। कई जिलों में लगातार बारिश, तेज हवा (50-60 किमी/घंटा) और कुछ जगहों पर ओलावृष्टि भी हो सकती है। 29-30 अप्रैल को भी राहत के आसार कम हैं। इस बदलाव से तापमान में 2 से 4 डिग्री तक गिरावट आने की संभावना है। मौसम बदलने से पहले गर्मी ने जमकर कहर ढाया। डाल्टनगंज 43.6°C के साथ सबसे गर्म रहा। बोकारो थर्मल 43.5°C, चाईबासा 42.4°C, जमशेदपुर 41.1°C और रांची 39.6°C तक पहुंच गया। जो सामान्य से काफी ज्यादा है।

Jharkhand Weather UPDATE

इसे भी पढ़ें : Ranchi : म’र्डर मिस्ट्री सुलझी, जगन्नाथ मंदिर पहुंचे SSP… जानें

इसे भी पढ़ें : CM आवास में खाकी के नये चेहरों से रूबरू हुये हेमंत सोरेन…

इसे भी पढ़ें : बरही में बैंक डकैती की वारदात पर क्या बोल गये SP… देखें वीडियो

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

एक ही रोज में बदल गये 15 IPS और कई जिलों के DSP… देखें लिस्ट

Kohramlive : हरियाणा सरकार ने 15 IPS और 21...

मानसून में बढ़ जाता है जॉन्डिस का खतरा, बचने के ये बेहतर उपाय…

Kohramlive : मानसून के दौरान दूषित पानी और भोजन...

Facebook Live के दौरान सुनाई दी महिला चीख, वीडियो वायरल…

Kohramlive : हिमाचल प्रदेश के शिमला के रामपुर उपमंडल...

रिटायर्ड जज पहुंचे बिलौटी गांव, तिवारी एन’काउंटर केस की जांच शुरू…

Bihar : भोजपुर के चर्चित भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर...