spot_img

राष्ट्रीय खेल दिवस पर 8 लाख युवाओं से जुड़ेंगे प्रधानमंत्री…

Date:

spot_img
spot_img

Ranchi : खेल सिर्फ मैदान में जीत-हार का नाम नहीं, यह सपनों को उड़ान देने और देश को जोड़ने का भी जरिया है। इसी सोच के साथ इस बार राष्ट्रीय खेल दिवस 29 अगस्त के बजाय 27 अगस्त को विशेष रूप से मनाने की तैयारी है। महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती को समर्पित इस आयोजन में देशभर के युवाओं को खेल, नेतृत्व और राष्ट्र निर्माण से जोड़ने की कोशिश होगी। राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर देशभर में ‘खेलो इंडिया संवाद’ आयोजित किया जायेगा। इसके तहत प्रत्येक जिले के दो कॉलेजों में ‘युवा कनेक्ट’ कार्यक्रम होंगे। यहां युवाओं को खिलाड़ियों, सांसदों, विधायकों, मंत्रियों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों से सीधे संवाद का मौका मिलेगा। यानी सवाल युवाओं के होंगे और जवाब भी सीधे मंच से मिलेंगे।

1600 जगहों से जुड़ेंगे 8 लाख से अधिक युवा

इस आयोजन की सबसे बड़ी खासियत इसका राष्ट्रीय स्वरूप होगा। 27 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देशभर के करीब 1600 स्थानों पर मौजूद 8 लाख से अधिक युवाओं को वर्चुअल माध्यम से संबोधित करेंगे। रांची में भी आईएमए समेत तीन स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। अलग-अलग शहरों में बैठे युवा एक साझा मंच से जुड़ेंगे और खेल तथा राष्ट्र निर्माण को लेकर अपने विचार सामने रखेंगे।

पीएम के संबोधन के बाद होगी युवाओं की अपनी बात

कार्यक्रम में अतिथि और युवा प्रतिभागी सुबह 10 बजे तक निर्धारित स्थल पर पहुंचेंगे। प्रधानमंत्री के संबोधन के बाद स्थानीय स्तर पर ‘युवा संवाद’ को केंद्र में रखा जायेगा। MY Bharat स्वयंसेवकों और स्थानीय खिलाड़ियों के बीच संवाद होगा। सांसद, विधायक या मंत्री भी युवाओं को संबोधित करेंगे। इसके बाद करीब 15 मिनट के विशेष संवाद में युवा अपनी सोच, सुझाव और आकांक्षाएं साझा करेंगे। युवा संवाद में चार प्रमुख विषयों पर चर्चा होगी, जैसे, खेल सुविधाएं और अवसर: जमीनी स्तर पर बेहतर खेल मैदान, कोचिंग और सुविधाएं कैसे बढ़ें।
2036 ओलंपिक की तैयारी: प्रतिभाओं की वैज्ञानिक पहचान और खिलाड़ियों के बेहतर विकास पर जोर। युवा नेतृत्व: शासन और व्यवस्था में युवाओं की भागीदारी बढ़ाना। विकसित भारत: भविष्य के कौशल, स्वयंसेवा और राष्ट्र निर्माण के अवसरों से युवाओं को जोड़ना। कार्यक्रम में शामिल युवा अपने सुझाव QR कोड के माध्यम से दर्ज करा सकेंगे। इसके साथ ही उन्हें VBYLD यानी Viksit Bharat Young Leaders Dialogue क्विज में भाग लेने के लिये भी प्रोत्साहित किया जायेगा।

इसे भी पढ़ें :

‘एक चिंगारी’ ने बुझा दिया घर का चिराग… देखें वीडियो

Ranchi(Kuldeep Tiwari) : रोजी-रोटी के लिये तारों के बीच जिंदगी...

रांची में फिरायालाल से डोरंडा तक फ्लैग मार्च…

Ranchi : त्योहार खुशियों का हो, दिलों में मोहब्बत...

मेहंदी की खुशबू और हुनर की चमक, बच्चों को मिला सम्मान…

New Delhi : ईद की खुशियों में जब हुनर...

अमेरिका में H-1B वीजा हो सकता है खर्चीला, करीब 99 लाख…

Kohramlive : अमेरिका में पढ़ाई, नौकरी और बेहतर भविष्य...

सरायकेला में शतरंज की बिसात पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज…

Ranchi : झारखंड की धरती में अब बहुत जल्द...

Advertisement

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles: