Garhwa: गढ़वा शहर के राकी मोहल्ला में स्थित किट्टू परी ज्वेलर्स नामक दुकान से बुधवार की रात चोरों ने 50 लाख के जेवरात उड़ा लिये। चोरों ने अलमारी को तोड़कर घटना को अंजाम दिया। घटना रात 2 से 3 बजे के बीच की बताई जा रही है। घटना की जानकारी के बाद दुकान के बाहर भीड़ जुट गई। पीड़ित ने पुलिस को सूचित किया। इसके बाद पुलिस ने घटनास्थल की छानबीन की।
दुकानदार ने बताया कि बीती रात सभी लोग खाना खाकर सो गए थे। प्रथम तल्ले पर स्थित बेड के पास अलमारी की चाबी रखी हुई थी। चोर घर में कब आएं,कैसे आएं, मालूम नहीं है। चोरों ने अलमारी खोल कर जेवरात चोरी की और फरार हो गया।
50 लाख: चेहरे को कपड़े से ढका दिख रहा एक चोर
सीसीटीवी कैमरे में एक चोर पीपीई किट पहने दिख रहा है। उसने अपने पूरे चेहरे को भी कपड़े से ढक कर रखा था। सूचना पाकर घटनास्थल पर एसडीपीओ अवध कुमार यादव व थाना प्रभारी कृष्णा कुमार घटनास्थल पर पहुंचे। सभी बिंदुओं पर जांच करना शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि सीसीटीवी फुटेज में चोर को पीपीई किट पहन कर कंधे पर बैग जैसा लटका कर भागते हुए देखा गया है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। जल्द ही चोर पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
इसे भी पढ़ें : आखिरकार भू-माफिया कमलेश का खूंटा डोला, गिरफ्तार… अब कई रसूखदार भी होंगे बेनकाब, देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : Dumka में मिला इतना विस्फोटक कि…
इसे भी पढ़ें : OMG! इतना बड़ा सांप, उठाने के लिए लगाना पड़ा JCB… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : Fact Check : धनबाद में मिला भारी-भरकम सांप, फॉरेस्टर और डीएसपी ने कहा- यह…
इसे भी पढ़ें : जाल में फंसी अजीबो-गरीब मछली, जिसने भी देखा रह गया दंग
इसे भी पढ़ें : दो भाइयों की हत्या, तेजाब से शव को जलाने की कोशिश
इसे भी पढ़ें : 90 लाख की चायनीज और कोरियन सिगरेट जब्त, DRI ने 2 को दबोचा
इसे भी पढ़ें : चालक की बदमाशी से बिगड़ते बिगड़ते बचा माहौल…वीडियो
इसे भी पढ़ें : Indian Cricket Team Coach: BCCI ने जारी की TEAM INDIA के कोच के लिए एप्लीकेशन
इसे भी पढ़ें : आखिर क्यों Amitabh Bachchan ने ‘दशहरा’विश’ पर यूजर्स से मांगी माफी
इसे भी पढ़ें :पैकेजिंग यूनिट में लगी आग, 5वीं मंजिल से कूदे मजदूर…










