Kohramlive : चुनाव से पहले हथियारों का जखीरा मिलने से पुलिस चिंता में आ गई। बिना लाइसेंस के 1230 हथियार जब्त किये गये। वहीं 2 लाख 57 हजार 945 लाइसेंसी हथियार अलग अलग थानों में जब्त कराये गये हैं। ताकि प्रदेश में शांति सुकून के साथ चुनाव हो जाये। किसी तरह की अनहोनी न हो, इसे ध्यान में रखते हुये ताबड़तोड़ कार्रवाई कर यह कामयाबी हासिल की है। मध्य प्रदेश में पंचायत और शहरी निकाय चुनाव होना है। चुनाव में कानून व्यवस्था बनी रहे, इस लिहाज से पुलिस एक्टिव मोड में आ गई है।
मीडिया में छपी खबरों के अनुसार हथियार के साथ साथ पुलिस प्रशासन का फोकस दारू पर भी है। करीब 5 करोड़ 26 लाख से ज्यादा कीमत की शराब जब्त की गई है। प्रदेश के धार जिले में सबसे ज्यादा शराब मिली है। एक अधिकारी के हवाले से छपी खबर के अनुसार त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव के लिए पहले चरण का मतदान 25 जून को हुआ। दूसरे चरण का मतदान एक जुलाई और तीसरे चरण का मतदान आठ जुलाई को होगा। अधिकारी ने बताया कि पंच से लेकर जिला पंचायत सदस्यों के विभिन्न पदों के लिए 8 जुलाई, 11 जुलाई, 14 जुलाई और 15 जुलाई को मतगणना होगी। वहीं प्रदेश में 16 नगर निगम, 99 नगरपालिका और 298 नगर परिषद सहित कुल 413 नगर निकायों के लिए चुनाव दो चरणों में- छह जुलाई और 13 जुलाई को होंगे। अधिकारी ने बताया कि पहले चरण की मतगणना 17 जुलाई और दूसरे चरण की मतगणना 18 जुलाई को होगी।
इसे भी पढ़ें :JAC ने जारी किया 12वीं के आर्ट्स और कॉमर्स के रिजल्ट, यहां करें चेक
इसे भी पढ़ें : Ex-MLA मलखान सिंह के साले को घर में गोलियों से भूना… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : बिगड़ैल पत्नी खाई के झाड़ियों में लटकी मिली, राज खुला तो क्या हुआ… देखें
इसे भी पढ़ें : महंगा हुआ कमर्शियल LPG कनेक्शन, सिक्योरिटी मनी 1050 रुपये बढ़ी, नया रेट लागू
इसे भी पढ़ें : “मेरे जुगाड़ू पति को किराये पर ले लो”, बकायदा पत्नी ने दिया विज्ञापन… देखें












