Chaibasa : माझी परगना व्यवस्था जब मजबूत होगी तभी आदिवासी समाज आगे बढ़ेगा। हमारी सरकार इस राज्य की आदिवासी पारंपरिक स्वशासन व्यवस्था को सशक्त करने के लिए प्रतिबद्ध है। सभी आदिवासी समुदाय को अपने हक- अधिकार के लिए एकजुट होना होगा। आदिवासियों में सामाजिक एकता और चेतना जगाने की जरूरत है, ताकि उनकी सामाजिक-पारंपरिक व्यवस्था से जो खिलवाड़ हो रहा है उस पर प्रहार किया जा सके। यह तभी संभव है, जब सभी आदिवासी समुदाय मिलकर पूरी ताकत के साथ आवाज बुलंद करेंगे। यह कहना झारखंड के CM चंपई सोरेन का। मौका था पूर्वी सिंहभूम के घाटशिला स्थित पावड़ा में माझी परगना महाल के 14वें महासम्मेलन का। मुख्य अतिथि की हैसियत से मौजूद CM चंपई सोरेन ने कहा कि ग्राम प्रधानों को और अधिकार देने की कार्य योजना बनाई जायेगी।
आदिवासियों के हित से नहीं होने देंगे कोई खिलवाड़
CM चंपई सोरेन ने कहा कि संताल समुदाय झारखंड सहित नेपाल और भूटान जैसे कई देशों में भी प्राचीन काल से रहते आ रहे हैं, ये भले ही अलग-अलग क्षेत्र में रहते हैं, पर उनकी परंपरा और संस्कृति लगभग एक जैसी ही है। लेकिन, आज उनकी समृद्ध परंपरा पर खतरा मंडरा रहा है। ऐसे में आदिवासी समुदाय की परंपरा, भाषा और कला- संस्कृति के संरक्षण और बढ़ावा के लिए सभी को आगे आना होगा। CM चंपई सोरेन ने कहा कि आदिवासी हितों का सरकार पूरा ख्याल रखेगी। सरना धर्म कोड के लिए सरकार प्रयास जारी रखेगी। उन्होंने कहा कि वन अधिकार और सीएनटी तथा एसपीटी एक्ट में वैसे किसी भी तरह के छेड़छाड़ को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, जिससे आदिवासी समुदाय की पारंपरिक व्यवस्था को खतरा पैदा हो। उन्होंने माझी परगना महाल के सम्मेलन में भरोसा दिलाया कि उनकी जो मांगें है, उसपर पहले से ही काम शुरू कर दिया गया है।
इस महासम्मेलन में विधायक रामदास सोरेन, समीर मोहंती, संजीव सरदार, देश परगना बाबा बैजू मुर्मू औऱ माझी परगना महाल के सभी अगुवागण मौजूद थे।
इसे भी पढ़ें :गैंगस्टर और लेडी डॉन की शादी, जेल गेट से लेकर मंडप तक पहरे…. धरा गये पांच शूटर
इसे भी पढ़ें :बेशक, चाहे गुंडे बड़े हो या छोटे, टोह लेने में जुटी पुलिस…
इसे भी पढ़ें :9 इंस्पेक्टर बदले गये, इन थानों में हुई पोस्टिंग…
इसे भी पढ़ें :ईद के मौके पर महामहिम का देशवासियों को संदेश… जानें
इसे भी पढ़ें :CM केजरीवाल के निजी सचिव टर्मिनेट… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें :झारखंड के इन जिलों में आज बारिश…
इसे भी पढ़ें :साथ जीने-मरने की कसमे खाई, फिर…
इसे भी पढ़ें :गैंगस्टर और लेडी डॉन की शादी, जेल गेट से लेकर मंडप तक पहरे…. धरा गये पांच शूटर












