spot_img
spot_img
spot_img

हमें सत्ता भोग नहीं करना, देश को ऊंचाइयों तक ले जाना है : पीएम मोदी

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भाजपा के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की तीन दिवसीय बैठक के उद्घाटन सत्र को वीडियो कांफ्रेंस के जरिये संबोधित किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में दुनिया में भारत के प्रति ‘एक विशेष भावना’ जागृत हुई है और वह देश की ओर बहुत उम्मीदों से देख रही है। ठीक इसी प्रकार देश की जनता बीजेपी के प्रति ‘एक विशेष स्नेह’ रखती है और उसकी ओर बहुत उम्मीद से देख रही है। पीएम ने कहा कि भाजपा भले ही अभी तक की अपनी राजनीतिक यात्रा के शिखर पर हो लेकिन उसका मूल लक्ष्य भारत को ऊंचाई पर पहुंचाना है, जिसका सपना देश की आजादी के लिए मर मिटने वालों ने देखा था।

2014 के पहले देश में थी निराशा

प्रधानमंत्री ने कहा कि 2014 से पहले देश के लोगों में निराशा का माहौल था और सरकारों से उनकी उम्मीदें समाप्त हो गई थीं लेकिन 2014 में हुए आम चुनाव में देश की जनता ने एक नया इतिहास लिखने का फैसला किया। वर्ष 2014 के बाद भाजपा, देश को इस सोच से बाहर निकाल कर लाई है। आज निराशा नहीं, आशा और अपेक्षा का युग है। आज भारत के लोग आकांक्षाओं से भरे हैं। आज हिंदुस्तान का हर नागरिक नतीजे चाहता है और सरकारों को काम करते हुए देखना चाहता है। वह अपनी आंखों के सामने परिणाम प्राप्त करना चाहता है।’

‘18 राज्यों में भाजपा की सरकारें हैं’

मोदी ने कहा, ‘राजनीतिक नफा नुकसान से अलग, मैं इसे जनमानस में आया बहुत बड़ा सकारात्मक परिवर्तन मानता हूं।’ प्रधानमंत्री ने कहा कि ‘आज 18 राज्यों में भाजपा की सरकारें हैं, 400 से अधिक उसके सांसद हैं और राज्यसभा में भी वर्षों के बाद वह 100 के आंकड़े को छूने जा रही है, लेकिन इसके बावजूद चैन से बैठने का हमारा कोई हक नहीं है।’ हमें सत्ता भोग ही करना होता तो भारत जैसे विशाल देश में कोई भी सोच सकता है, अरे इतना सारा मिल गया… अब तो बैठो… आराम करो… जी नहीं, यह रास्ता हमारे लिए नहीं है। यह रास्ता हमें मंजूर ही नहीं है।’

इसे भी पढ़ें : शादी के 7 साल बाद भागी दो बच्चों की मां, Boyfriend संग इस हाल में मिली… देखें

इसे भी पढ़ें : करोड़पति ठेकेदार उठा रहे थे 1 रुपईया वाला अनाज… देखें क्‍या हुआ

इसे भी पढ़ें : 48 घंटे के अंदर अवैध बस और टैक्सी स्टैंड हटाने का आदेश जारी…

इसे भी पढ़ें : मां की दुआओं और संघर्ष का असर, 31 साल बाद बाहर आया बेटा… देखें

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

करोड़ों राशन कार्डधारियों के लिये बड़ा ऐलान, अब जहां चाहें वहां से लें राशन…जानें

Kohramlive : देश के करोड़ों राशन कार्डधारियों के लिये बड़ी...

UPSC की असिस्टेंट कमांडेंट परीक्षा 19 जुलाई को…

Kohramlive : देश की सीमाओं की रक्षा करने, आतंकवाद...

अब एयरपोर्ट पर लगेंगे फुल बॉडी स्कैनर, शुरू हुआ ट्रायल…

Kohramlive : भारत के एयरपोर्ट्स पर यात्रियों की सुरक्षा...

ट्रंप टैरिफ का खेल खत्म, भारत को मिल सकते हैं 94,649 करोड़ रुपये…

Kohramlive : कभी दुनिया की सबसे ताकतवर अर्थव्यवस्था की...

भारत में लॉन्च हुआ Redmi Turbo 5, 7540mAh बैटरी बनी सबसे बड़ी ताकत

Kohramlive : स्मार्टफोन बाजार में प्रतिस्पर्धा के बीच शाओमी...