- आरोपी ने कहा- हथियार उसका नहीं, बाजार आते वक्त रास्ते में मिला था
PALAMU : अवैध हथियार के साथ 26 साल के एक युवक जितेंद्र विश्वकर्मा को पलामू के नावाबाजार थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। युवक को डॉन बनने का बहुत शौक था और इसी चक्कर में वह देशी कट्टा लेकर बाजार में घूम रहा था। इसी क्रम में पुलिस ने उसे अपने शिकंजे में ले लिया। पकड़े जाने के बाद युवक ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि घर से पंडवा मोड़ आ रहा था। इसी दौरान रास्ते में उसे देशी कट्टा गिरा मिला। उसने हथियार उठाकर कमर में छिपा लिया। जब कुछ दूर आगे बढ़ा तो चलते-चलते पत्थर में चोट लगने से गिर पड़ा। इसी में हथियार भी गिर गया और वहां मौजूद लोगों ने पुलिस को खबर कर दी।
Read More : सदियों पुराना है खतरनाक Black Fungus, कोरोना में अलर्ट रहना जरूरी : डॉ अभिषेक (देखिये LIVE ऑपरेशन)
किसी व्यक्ति ने एसपी को दी जानकारी
गिरफ्तार जितेंद्र पंडवा थाना क्षेत्र के मुरमा निवासी ललन विश्वकर्मा का पुत्र है। सोमवार देर शाम जितेंद्र अपने घर से पड़वा मोड़ आया था। हथियार के साथ संदिग्ध अवस्था में वह घूम रहा था। किसी व्यक्ति ने एसपी को इसकी जानकारी दे दी। इसके बाद पुलिस उसे पकड़ने के लिए सक्रिय हुई।
Read More : रेमडेसिविर का हिसाब देना होगा निजी अस्पतालों को, खाली शीशी भी रखनी होगी सुरक्षित
बचने के लिए बना रहा बहाना
इस मामले में थाना प्रभारी लालजी यादव का कहना है कि पुलिस से बचने के लिए गिरफ्तार जितेंद्र बहाना बना रहा है। जांच के दौरान पुलिस को पता लगा है कि उसे डॉन बनने का शौक चढ़ा था। उसी अनुरूप उसने अपना व्यवहार बना लिया था। लोगों को डराने के लिए 315 बोर का देशी कट्टा लेकर घूम रहा था। जब्त हथियार काफी कारगर। जल्द पुलिस पता लगा लेगी कि उसके पास हथियार कहां से आया।
Read More : OXYGEN के मामले में आत्मनिर्भर बना झारखण्ड, बेहतर प्रबंधन से कम हुआ संक्रमण






