Kohramlive : 10 साल से फरार केशव गुर्जर को अब पुलिस की गोली खानी पड़ी। पुलिस और उसके दस्ते के बीच देर रात जमकर मुठभेड़ हुई। यह मुठभेड़ धौलपुर के जंगलों में हुई। पुलिस को भारी पड़ता देख उसके दस्ते के सदस्य जंगल का फायदा उठा कर भाग निकले। लेकिन मोस्ट वांटेड उनका सरगना पुलिस के हत्थे चढ़ गया। एनकाउंटर में उसके पैर में गोली लगी है। डकैत केशव गुर्जर की मुड़ी पर 1 लाख 21 हजार रुपए का इनाम रखा गया था। तीन राज्यों की पुलिस इसे खोज रही थी। यह बड़ी कामयाबी राजस्थान पुलिस को मिली है। मुठभेड़ के बाद अब भी जंगल में सर्च ऑपरेशन जारी है। पुलिस ने जख्मी गुर्जर को अस्पताल में भर्ती कराया है।
इसे भी पढ़ें : धनबाद के बाजार में मची अफरा-तफरी…
इसे भी पढ़ें : रांची में बस पर फायरिंग, बदमाश की खोज में पुलिस
बताया जा रहा है कि धौलपुर SP धर्मेंद्र सिंह को बीती रात खुफिया जानकारी मिली थी कि केशव गुर्जर डांग क्षेत्र में अपने साथियों के साथ छुपा हुआ है। इस सूचना पर SP खुद टीम के साथ जंगल की ओर निकल पड़े। जहां उनकी केशव के दस्ते के साथ करीब 3-4 घंटे मुठभेड़ चली। दोनों ओर से कई राउंड फायरिंग की गई। भरतपुर के IG गौरव श्रीवास्तव भी इस ऑपरेशन की मॉनिटरिंग कर रहे हैं।
इसे भी पढ़ें : पलामू की अंजलि का नोएडा में भयानक अंत, पति पर गंभीर इल्जाम
इसे भी पढ़ें : गवर्नर और सीएम ने चरखा चलाकर किया बापू को याद… देखें
केशव गुर्जर धौलपुर के कुदिन्ना गांव का रहने वाला है। उस पर 40 से ज्यादा संगीन मामले दर्ज हैं। उसने न तो शादी की है और न ही उसका कोई परिवार है। इसलिए उसे खोजना पुलिस के लिए चुनौती से कम नहीं था। केशव डकैतों की तरह नहीं गैंगस्टरों की तरह काम करता है। फोन कर डराने, धमकाने और फिरौती वसूलने में वह माहिर माना जाता है।
इसे भी पढ़ें : जख्मी Health Minister ने हॉस्पिटल में तोड़ा दम, पुलिसवाले ने मारी थी गोली… देखें
इसे भी पढ़ें :Odisha Health Minister : स्वास्थ्य मंत्री की हालत नाजुक, मिलने पहुंचे CM
इसे भी पढ़ें :पलामू की अंजलि का नोएडा में भयानक अंत, पति पर गंभीर इल्जाम
इसे भी पढ़ें :जीत के बाद सूर्या ने इमोशनल होकर Pandya को लगाया गले, वीडियो वायरल












